Advertisement

Advertisement

Advertisement

मंगलवार, 25 नवंबर 2025

खरसावां चांदनी चौक में पैदल चल रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने मारी टक्कर, बुजुर्ग की हालत नाजुक, जमशेदपुर रेफर, बाइक चालक भी जख्मी

खरसावां चांदनी चौक पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सडक किनारे पैदल चल रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसा में बुजुर्ग के साथ साथ बाइक चालक युवक भी जख्मी हो गया। टक्कर लगते ही खरसावां चांदनी चौक पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उठाकर खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। जंहा चिकित्सक के अनुपस्थित रहने के कारण जख्मी बुजुर्ग का कोई इलाज नही हो पाया।



अस्पताल में एक मात्र एमपीडब्लू कन्हैया कुमार बारिक उपस्थित थे। अस्पताल में चिकित्सक के नही रहने पर जख्मी बुजुर्ग के परिजनो और स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। अस्पताल में चिकित्सक के नही रहने की शिकायत करने के लिए जिला उपायुक्त को फोन किया गया। लेकिन उन्होने फोन रिसीव नही किया। जबकि सिविल सर्जन ने फोन उठाया और कट कर दिया। लगभग आधे घंटे तक चिकित्सक का इन्तेजार करते रहे। लेकिन खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डयूटी से गायब रहने वाले डाॅ संजीव रंजन शुक्ला का अतापता नही था। घटना सोमवार शाम 4 बजे की है। ससमय इलार्ज नही होने से बुजुर्ग की हालत गंभीर होता जा रहा था। अंत में परिजनो ने एंबुलेस के द्वारा सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया। जंहा चिकित्सक ने बुजूर्ग की हालत को गंभीर देखते हुए जमशेदपुर रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार खरसावां प्रखंड के मोलाडीह गांव के निवासी सोनु महतो (60) अपने परिवार के साथ खरसावां के देहरूडीह में रहते है। सोमवार की शाम लगभग 4 बजे अपना स्कूटी लेकर किसी काम सेक खरसावां चांदनी चौक गया था। इसी क्रम में अपना स्कूटी चैक पर खडा करके पैदल जा रहा था। इसी दौरान शराब के नशे की हालत हिरो बाइक जेएच 22 जी 6957 चला रहे खरसावां के मोहनबेडा निवासी बबलु होनहागा, पिता-दारा सिंह होनहागा अपने मामा के लडके के साथ सोनु महतो को टक्कर मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार तेज रफ्तार में चौक से गुजर रहा था और अचानक बुजुर्ग को बचा टक्कर मार दिया। दुर्घटना के बाद बुजुर्ग जख्मी हो गया। उसकी हालत नाजुक है। जबकि बाइक चालक बबलु होनहागा के आखे के उपर टांकेे लगे है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।











0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking