राँची : 44वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF 2025) के अंतिम चरण में झारखंड पवेलियन की रौनक देखने लायक है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस मेले में झारखंड के पारंपरिक उत्पादों, आकर्षक छूट और विविधतापूर्ण प्रस्तुति ने खरीदारों को खूब लुभाया। अंतिम दो दिनों में पवेलियन में खास ऑफर्स की बहार रही, जिसके चलते यहां भीड़ उमड़ पड़ी। करियातपुर ब्रास के प्रीमियम पीतल उत्पादों पर मिल रही छूट ने ग्राहकों को खूब आकर्षित किया। डामू बोडरा और अनुपमा के स्टॉल पर हैंडमेड कॉटन, सिल्क सूट, मटका सिल्क और चंदेरी कॉटन पर भी ऑफर्स ने खरीदारी बढ़ा दी। झारखंड की पारंपरिक बुनाई और हस्तनिर्मित वस्त्रों के प्रति उत्साह पूरे दिन चरम पर रहा। धीरज जैन द्वारा संचालित फ्यूज़न ज्वेलरी स्टॉल पर आधुनिकता और परंपरा का शानदार मिश्रण दिखा। ग्राहक झारखंड की पारंपरिक कला को नये रूप में देखकर बेहद उत्साहित नजर आये। झारक्राफ्ट के रेशमी वस्त्र, हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों पर भी भारी भीड़ देखने को मिली। फूड कोर्ट में झारखंड के पारंपरिक व्यंजन जैसे दाल पीठा, रुगड़ा, चिल्का रोटी, मालपुआ, ठेकुआ और धुस्का ने आगंतुकों का दिल जीत लिया। स्वाद और विविधता ने झारखंड पवेलियन को फूड प्रेमियों की भी पसंद बना दिया। IITF 2025 के अंतिम दिनों में झारखंड पवेलियन सिर्फ खरीदारी का नहीं, बल्कि संस्कृति, स्वाद और शिल्प की अनोखी झलक दिखाने वाला केंद्र बन गया है।
गुरुवार, 27 नवंबर 2025
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...







0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें