पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत प्रखंड खुंटपानी, पंचायत दोपाई,गाँव दोपाई में आज संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया, भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप पर मनाया जाता है या दिन 1949 में संविधान सभा द्वारा देश के संविधान को औपचारिक रूप से अपना जाने की याद दिलाता है। जिसे बनने में 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन का समय लगा था। संविधान हमारे देश का सर्वोच्च कानून है जो भारत के संप्रभु ,समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक, गणराज्य, घोषित करता है। नागरिकों को न्याय स्वतंत्रता तथा समानता की गारंटी देता है, संविधान दिवस के मुख्य उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक मूल्य के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना है साथ ही संविधान में मुख्य जनक डॉ भीमराव अंबेडकर के महान योगदान को याद करना है , आज जब हम 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाते हैं तो यह हमें उसे ऐतिहासिक यात्रा की याद दिलाता है जो स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक थी यह दिन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आथक परिश्रम का सम्मान करता है,संविधान दिवस हमें हमारे मौलिक अधिकारों के बारे जागरूक करता है, साथ ही हमें अपने मौलिक कर्तव्यों को याद दिलाता है डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक माना जाता है, संविधान हमारे देश का बड़ा कानून है संविधान के लागू होने की याद में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की अब तक प्रयास के कारण ही आज हर नागरिक को सम्मान अधिकार अवसर प्राप्त है जाति धर्म या लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है। हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण, प्रभुत्व, संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष,लोकतंत्रात्मक, गणराज्य, बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को न्याय स्वतंत्रता समानता और प्रभुत्व प्राप्त करने के लिए दृढ संकल्पित है। संविधान जब लिखा जा रहा था तब पश्चिम सिंहभूम जिला, प्रखंड खुंटपानी,गाँव दोपाई के पद्मश्री देवेंद्र नाथ सामन्त भी मौजूद थे। आज पद्मश्री देवेंद्र नाथ सामन्त जी को भी खुंटपानी प्रखंड के जनताओं ने याद नमन और श्रद्धांजलि अर्पित किये।पद्मश्री देवेंद्र नाथ सामन्त जी का जन्म पश्चिम सिंहभूम जिला के दोपाई गांव में मुंडा परिवार में 26 अप्रैल 1899 को हुआ। इनके पिताजी किसान थे वह लाह, तसर ,आदि कभी साधारण रूप से व्यापार करते थे। उनकी शिक्षा का आरंभ 1905 को ग्राम पाठशाला में हुआ। प्राइमरी परीक्षा से लेकर बी0 ए0 डिग्री की परीक्षा तक इन्हें प्रत्येक परीक्षा में छात्रवृत्ति मिलने का सौभाग्य मिला।
गुरुवार, 27 नवंबर 2025
Home »
Khuntpani
» खुंटपानी के दोपाई गांव में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया, पद्मश्री देवेंद्रनाथ सामंत को दी गई श्रद्धांजलि
खुंटपानी के दोपाई गांव में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया, पद्मश्री देवेंद्रनाथ सामंत को दी गई श्रद्धांजलि
इस प्रकार से 1924 में पटना कॉलेज से एम0 ए0 में तथा 1925 में पटना लॉ कॉलेज से बी0 एल0 की परीक्षा में उतरन होने पर उनकी विद्यार्थी जीवन की समाप्ति हुई। गांधी जी का दर्शन तथा आशीर्वाद मिलने का सुयोग इन्हें चाईबासा मे 15 सितंबर 1925 में मिला। इन्होंने उनका दर्शन किया तथा उनसे उपदेश और आदेश पाया। उपदेश था की सेवा कार्य ही में जीवन की साथर्कता है। जीवन निर्वाह के लिए इन्होंने वकालती पेशा चुना तथा 1925 साल के अंतिम महीने से चाईबासा बार एसोसिएशन का सदस्य बनकर अदालत में वकालत करना आरंभ किया। आदिवासी जागृति मंच दोपाई के द्वारा खुंटपानी प्रखंड में 3 साल से संविधान दिवस भी मनाया जा रहा है और पद्मश्री देवेंद्र नाथ सामन्त को भी आज ही के दिन भी याद किया जा रहा है संविधान दिवस के मौके पर विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, अतिथियों को पारंपरिक सांस्कृतिक रीति रिवाज के अनुसार स्वागत किया गया। मौके पर खुंटपानी प्रखंड के प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा,दोपाई पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र बोदरा, कोल्हान रक्षा संघ के अध्यक्ष डिबार जोंकों, सिनी क्षेत्र के जिला परिषद लक्ष्मी सरदार, विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाडेया,डिम्बू तियु, सांसद प्रतिनिधि सकरी दोंगों, अशोक मुंडरी,अजीत कंडेयांग, रमेश जेराई, सन्नी सिंकू, कमेटी के सभी सम्मानित सदस्य गण अध्यक्ष महोदय मुकेश कुमार सामन्त, सुभाष तियु सभी सम्मानित गणमान्य ग्रामीण मौजूद थे।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गुहियापाल पंचायत में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक चोरी क...
-
खरसावां। खरसावां स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर सर्वप...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता{BAPI} बहरागोड़ा:-मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत धानघोरी में ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.जानकारी के म...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा: बहरागोड़ा कॉलेज की छात्रा सुष्मिता कुईला ने कोल्हान विश्वविद्यालय (सत्र 2019–21) में बंग...












0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें