बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गहलामुड़ा गांव में भाजपा बड़शोल मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन आज उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने की।
डॉ. गोस्वामी ने सरकार पर बोला हमला
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.दिनेशानंद गोस्वामी ने अपने संबोधन में राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा –
हेमन्त सरकार के 6 वर्षों में विकास कार्य पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बदहाल है। बहरागोड़ा के लोग इलाज के लिए पश्चिम बंगाल और ओड़िसा के अस्पतालों पर निर्भर हैं। गरीब मरीजों के लिए एम्बुलेंस तक उपलब्ध नहीं, जबकि मंत्री एयर एम्बुलेंस से दिल्ली जाते हैं।”
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आज तक माटिहाना स्थित ट्रॉमा सेंटर को शुरू नहीं कर सकी। कई स्वास्थ्य केंद्र बने जरूर हैं, लेकिन चिकित्सकों की नियुक्ति न होने से ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिल पाया।
डॉ. गोस्वामी ने रोजगार पर भी सवाल उठाते हुए कहा –
इन 6 वर्षों में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक भी उद्योग स्थापित नहीं हुआ। बेरोजगारी के कारण युवा रोजगार की तलाश में दक्षिण भारत पलायन कर रहे हैं। हेमन्त सरकार पूरी तरह विफल है और अब जनता इसके खिलाफ खड़ी होगी।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे राज्य सरकार की विफलताओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएँ।
भाजपा नेताओं ने भरी हुंकार
सम्मेलन को वरीय भाजपा नेता रंजीत बाला, बापटू साव, श्रीवत्स घोष, मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, मानिक दास, कमलकांत सिंह, यादव पात्र और रुपेश कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस मौके पर राखहरी मुखी, गौरीशंकर गंड, असीम सेनापति, रामहरी कांड़, देबब्रत दे, उत्तम मुंडा, बबलू महाली, अर्णव भुई, राजीव भुई, बबलू नायक, नीलाद्रि आईच, शिबू सांतरा, गुरु प्रशाद गोराई, देव मण्डल, अमिताव महापात्र, राज महापात्र, सुजीत पाल, जगन्नाथ पोलाई, रिंका दे, रबिन नायक, तापस बारीक, पंचानन मुंडा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शुक्रवार, 19 सितंबर 2025
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें