Advertisement

Advertisement

Advertisement

गुरुवार, 13 नवंबर 2025

खरसावां में डबल मर्डर का खुलासा — तीन गिरफ्तार, दोनों शव जंगल से बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र के चैतनपुर गांव में अपहरण और हत्या की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

मामला थाना कांड संख्‍या 75/2025 दिनांक 12 नवंबर 2025 का है, जिसमें आवेदक भीम सरदार (उम्र 20 वर्ष, पिता ठाकुरा सरदार, निवासी चैतनपुर) ने अपने माता-पिता के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों —

लोथो सरदार पिता स्व. बुधन सरदार,

गोन्दो सरदार पिता स्व. मंगल सरदार,

बुन्दिया सरदार पिता स्व. चाड़ा सरदार,

सभी निवासी चैतनपुर — को गिरफ्तार कर लिया।


तीनों अभियुक्तों की निशानदेही पर अपहृत दंपती —

ठाकुर सरदार (46 वर्ष) एवं उनकी पत्नी चाँदमनी मुण्डा (41 वर्ष) के दफनाए गए शव रायजामा पहाड़ के पुण्डीलोवा जंगल से बरामद किए गए।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने दोनों की हत्या कर शव को जंगल में दफनाया था।

हत्या का कारण बताया गया कि मृतक ठाकुर सरदार ने आरोपियों के खेतों में पानी जाने से रोक लगाया था, जिससे विवाद बढ़ गया।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


छापामारी दल में शामिल अधिकारी:

समीर सवैया (अनु. पु. पदाधिकारी, सरायकेला),

नितिन कुमार सिंह (पु. नि. सरायकेला अंचल),

गौरव कुमार (थाना प्रभारी, खरसावां),

रमन कुमार विश्वकर्मा (आमदा ओ.पी. प्रभारी),

प्रकाश कुमार (पु. अ. नि.),

सहायक अवर निरीक्षक आनन्द कुमार, नागेश्वर सिंह मुण्डा,

खरसावां सेट दल, रिजर्व गार्ड खरसावां,

आरक्षी 604 ठाकुर हेम्ब्रम।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking