खरसावां में पवित्र कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान स्थानीय सोना नदी के राजा धाट में हजारों की संख्या में श्रद्धालु द्वारा डुबकी लगाई गई तथा मंदिरों में भगवान का दर्शन किया। शिव मंदिर, जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई, खरसावा के सोना नदी राजा धाट पर बोईती बंदाणी विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर महिलाओं ने सुबह नदी में स्नान करते हुए नाव बोईत को जल में छोडा नदी तट पर बालुका पूजा भी किया गया।
इससे पूर्व महिलाओं द्वारा बालुका के समीप आकर्षक रंगीली बनाई गई जिसमें भगवान जगन्नाथ उनके अग्रज बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की आकृति आंकी गई श्रद्धालुओं द्वारा भगवान जगन्नाथ की उनके प्रसिद्ध भोग खाजा चढ़ाया गया। महिलाएं तुलसी मंडप के सामने रंगीली बनाकर भगवान विष्णु के राय दामोदर स्वरूप की पूजा अर्चना विधि विधान पूर्वक किया। ओड़िया समुदाय को वषौ पुरानी यह संस्कृति अब भी चली आ रही है।











0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें