Advertisement

Advertisement

Advertisement

सोमवार, 8 दिसंबर 2025

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन : 14 दिसंबर को चुनाव, लोगों ने रखी अपनी राय

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन (सत्र 2023–25) की कार्यसमिति की बैठक में आगामी सत्र 2026–28 के चुनावों पर चर्चा की गई। बैठक में समाज के सदस्यों ने संगठन के विस्तार और अब तक की उपलब्धियों पर व्यापक विमर्श किया।





बताया गया कि सम्मेलन ने पिछले दो वर्षों में दो बार भव्य राजस्थान दिवस समारोह का आयोजन किया, जिसमें लगभग 4 से 5 हजार लोगों की भागीदारी रही। संगठन की सदस्य संख्या दोगुनी हुई और चार नई शाखाओं का गठन किया गया। इसके अलावा दो कांवड़ यात्राएं, पौधरोपण कार्यक्रम, जरूरतमंद बच्चों के लिए कंप्यूटर शिक्षा, विवाह योग्य युवाओं के लिए परिचय समूह तथा नारी शक्ति विंग की स्थापना संगठन की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रहीं।

पहली बार झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के धनबाद अधिवेशन में जिले से 100 से अधिक लोगों ने भागीदारी दर्ज की। बैठक में आगामी चुनाव प्रक्रिया की घोषणा की गई और चुनाव की तिथि रविवार, 14 दिसंबर तय की गई।





0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking