सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल प्रखंड अंतर्गत आंसनबनी पंचायत के फदलोगोड़ा स्थित सीमागोड़ा बस्ती के लोगों की गंभीर समस्या अब भी जस की तस बनी हुई है। बस्ती में पिछले पांच महीनों से जलमिनार खराब पड़ा है, जिसके कारण ग्रामीण डाढ़ी का असुरक्षित पानी पीने को मजबूर हैं।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जलमिनार खराब होने की जानकारी कई बार आंसनबनी पंचायत की मुखिया बिदु मुर्मू को दी गई, लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं की गई। ग्रामीणों के अनुसार कुछ घरों में व्यक्तिगत खर्चे पर चापा नल तो लगा है, लेकिन उससे भी नियमित रूप से पानी मिलना सुनिश्चित नहीं है।
लोगों का कहना है कि रोज-रोज दूर जाकर पानी ढोना बेहद मुश्किल हो चुका है। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जलमिनार की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि उन्हें साफ पेयजल की सुविधा मिल सके।












0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें