यह सरकार खत्म होने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे। उनसे पूछा गया था कि क्या झारखंड में सरकार बदल रही है। तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। इस पर आपका क्या कहना है। इसी सवाल का जवाब देते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि यह सब विपक्ष की चाल है। भाजपा के लोग अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन दिल्ली गए हैं। इसी को लेकर तरह-तरह की बातें चल रही हैं। कई बातें चल रही हैं। लेकिन, सारी बातें बेबुनियाद हैं। इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में सेक्युलर सरकार है। आम जनता ने सरकार को चुना है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ अफवाह फैला रही है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को अफवाहों का हेड मास्टर बताया। इरफान अंसारी ने कहा कि आदिवासी और ईसाई समुदाय ने कभी किसी के आगे हाथ नहीं फैलाया। उन्होंने कहा कि महा गठबंधन की सरकार विकास कर रही है। भाजपाइयों को यह बात अच्छी नहीं लग रही। इसीलिए वह अफवाह फैला रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अफवाह फैलाई जा रही है कि हेमंत सोरेन ने घुटने टेक दिए। लेकिन ऐसा नहीं है। हेमंत झुकने वाले नहीं हैं। वह झारखंडी हैं। इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा ने हेमंत सोरेन को जेल भेजा। अब आप बताइए तब हेमंत सोरेन नहीं झुके तो अब कैसे घुटने टेक देंगे।
बुधवार, 3 दिसंबर 2025
Home »
Jamshedpur
» जमशेदपुर: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनी रहेगी।
जमशेदपुर: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनी रहेगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह बात सामने आ रही है कि केंद्र सरकार झारखंड को फंड नहीं देगी। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार फंड नहीं देगी तो उससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। झारखंड के पास तमाम स्रोत हैं। सरकार पैसा इकट्ठा करेगी और झारखंड का विकास करेगी। उन्होंने एक बार फिर कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन किसी भाजपा नेता के संपर्क में नहीं हैं। यह महज अफवाह है। उन्होंने कहा कि वह अफवाह का पूरी तरह से खंडन करते हैं। हेमंत सोरेन गुरु जी के बेटे हैं। वह कभी झुक नहीं सकते।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...












0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें