Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बुधवार, 7 जनवरी 2026

जमशेदपुर यूज्ड कार डीलर एसोसिएशन का डिमना लेक में वन भोज, ओएलएक्स शुल्क वृद्धि व आरटीओ बाधाओं पर हुई अहम चर्चा

 

आज दिनांक 7 जनवरी जमशेदपुर यूज्ड कार डीलर एसोसिएशन, के द्वारा डिमना लेक में वन भोज का आयोजन किया गया, जिसमें जमशेदपुर के सभी कार डीलर उपस्थित थे, जिसमें मुख्य रूप से ,अध्यक्ष, बसंत अग्रवाल, उपाध्यक्ष , नवीन कुमार जैन, सह सचिव, बबलू जी, अश्विनी जी, संजय जी, नवीन बापी और बिट्टू मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।     वन भोज में बैठक का मुख्य एजेंडा, इस बढ़ती महंगाई में ओ०एल०एक्स, द्वारा एड के लिए, लिए जाने वाला शुल्क में मन माने तरीके से बढ़ाये जाने तथा आर०टी०ओ० द्वारा कार डीलरों को काम करने में जो बाधए आ रही है, उन पर विचार विमर्श तथा कुछ फर्जी लोगों द्वारा इस व्यापार में दो नंबरी करने वालों पर रोक लगाने और वाजिब दामों पर ग्राहकों को गाड़ी बेच गाड़ी बेचने के विषयों पर चर्चा हुई । जिसमें लगभग जमशेदपुर शहर के 100 से अधिक डीलरों ने हिस्सा लिया l 




ट्रंप की ऑपरेशन वेनेजुएला: चीन-तेल-खेल से गनबोट डिप्लोमेसी से अब तक क्या-क्या हुआ?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला पर नियंत्रण का ऐलान करते हुए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी की घोषणा की। उन्हें ब्रुकलिन जेल में रखा गया है। 10 बिंदुओं में समझिए घटनाक्रम में अब तक क्या-क्या हुआ?



मायावती को बिहार में बड़ा झटका… जानें क्या

बहुजन समाज पार्टी को बक्सर जिले में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम सहित करीब दो दर्जन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस सामूहिक इस्तीफे से जिले में बसपा संगठन की अंदरूनी स्थिति सामने आ गई है।



रामजी गौतम पर लगाए गए गंभीर आरोप

इस्तीफा देने वाले नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और बिहार के मुख्य प्रभारी रामजी गौतम पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पार्टी को जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है और संगठन में तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है।

 अति पिछड़ा और पिछड़ा वर्ग के नेताओं से दुर्व्यवहार का आरोप

प्रेस विज्ञप्ति में इस्तीफा देने वाले नेताओं ने आरोप लगाया कि अति पिछड़ा और पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। कई नेताओं को बिना कारण पार्टी से निकाला गया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसी से नाराज होकर सभी ने सामूहिक रूप से पार्टी छोड़ने का फैसला किया।

 किन-किन नेताओं ने दिया इस्तीफा

इस्तीफा देने वालों में जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम के अलावा जिला प्रभारी कमलेश कुमार राव, मुकेश पासवान, शिव बहादुर पटेल, वीरेंद्र कुमार डोम, बड़क राम, पप्पू पटेल, अयोध्या राम, अनिल कुमार गौतम, विजेंद्र सिंह, देवमुनि राम और अनिल कुशवाहा समेत करीब दो दर्जन पदाधिकारी शामिल हैं।

 पहले भी हो चुके हैं बड़े घटनाक्रम

इससे पहले बसपा के प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं उनके करीबी और बक्सर विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार रहे अभिमन्यु कुशवाहा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। अनिल कुमार लोकसभा चुनाव में बक्सर से बसपा के प्रत्याशी भी रह चुके हैं।

 बक्सर में बसपा के सामने संगठन बचाने की चुनौती

लगातार हो रहे इस्तीफे और निष्कासन के बाद बक्सर जिले में बसपा संगठन गहरे अंतर्विरोध से जूझ रहा है। आने वाले समय में यह देखना अहम होगा कि पार्टी नेतृत्व इस स्थिति से कैसे निपटता है और संगठन को संभालने के लिए क्या कदम उठाता है।

कुकरू प्रखंड के सिरकाडीह गांव में कानूनी जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई बाल विवाह व POCSO कानून की जानकारी

सरायकेला। दिनांक 07 जनवरी 2026 को माननीय NALSA एवं JHALSA के तत्वावधान तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला–खरसावां के निर्देशानुसार कुकरू प्रखंड के तिरूलडीह पंचायत अंतर्गत सिरकाडीह गांव में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान ग्रामीणों को बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 (PCMA) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि यदि लड़के की उम्र 21 वर्ष से कम और लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम है, तो ऐसा विवाह कानूनन अपराध है, जिसके लिए दोषियों को दो वर्ष तक की सजा और एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। यह कानून 1 नवंबर 2007 से प्रभावी है।



इसके साथ ही ग्रामीणों को बाल श्रम निषेध कानून तथा POCSO अधिनियम, 2012 की भी जानकारी दी गई, जो 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण, उत्पीड़न एवं अन्य यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। इस अधिनियम के तहत दोषियों के लिए कठोर दंड और पीड़ित बच्चों को त्वरित न्याय व संरक्षण का प्रावधान किया गया है।

शिविर के दौरान नशा मुक्ति अभियान के तहत भी लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा से दूर रहने का संदेश दिया गया।

इस जागरूकता कार्यक्रम में अधिकार मित्र विकास चंद्र महतो, फागुराम महतो, मस्तान सिंह महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

घरों पर मौजूद लोग भी SIR में अनुपस्थित, मतदाता सूची में गड़बड़ी मिली तो संभल डीएम ने कराई क्रॉस-चेकिंग

संभल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कई विसंगतियां सामने आई हैं। घर पर मौजूद मतदाताओं को भी अनुपस्थित दर्शाया गया है, जिससे उनके नाम काटे जा रहे हैं। 


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ की लापरवाही मानते हुए पुलिस से क्रॉस-चेकिंग शुरू कराई है।

सरायकेला: जर्जर सड़क पर टोल वसूली का आरोप, विधायक प्रतिनिधि ने उपायुक्त से की टोल पर रोक की मांग

सरायकेला-खरसावां। सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राज्य राजमार्ग पर अवैध रूप से टोल टैक्स वसूले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि संजय कुमार आचार्य ने उपायुक्त, सरायकेला–खरसावां को पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति जताई है और सड़क की मरम्मत पूरी होने तक टोल टैक्स वसूली पर रोक लगाने की मांग की है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि चौका से चाईबासा मार्ग के बीच राज्य राजमार्ग पर निदीवेड़ा, कांडू और सांगाजाटा—तीन टोल ब्रिज स्थित हैं, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं और टोल टैक्स के रूप में भारी राशि वसूली जाती है। इसके बावजूद बरसात समाप्त होने के बाद भी संबंधित एजेंसी द्वारा सड़क की समुचित मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे सड़क की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है।



खराब सड़कों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है और अनेक परिवार प्रभावित हुए हैं। इस स्थिति को लेकर स्थानीय जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।

विधायक प्रतिनिधि संजय कुमार आचार्य ने पत्र में स्पष्ट किया है कि जब तक सड़क पूरी तरह दुरुस्त नहीं की जाती, तब तक टोल टैक्स की वसूली न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया है कि पथ निर्माण विभाग को तत्काल सड़क मरम्मत का निर्देश दिया जाए और तब तक तीनों टोल ब्रिजों को टोल टैक्स मुक्त घोषित किया जाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़क और टोल टैक्स की दोहरी मार से आम जनता परेशान है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या पर क्या कार्रवाई करता है और लोगों को कब राहत मिलती है।






चौका थाना क्षेत्र में अफीम की खेती के खिलाफ सघन अभियान, ड्रोन से हुआ खेतों का सत्यापन

“सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर चौका थाना क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया।

बुधवार को ग्राम तानिसोया, रंका और टुरू में चौका थाना पुलिस और एसएसबी मतकमडीह के जवानों ने संयुक्त रूप से खेतों का भौतिक निरीक्षण किया, वहीं ड्रोन के माध्यम से भी व्यापक सत्यापन किया गया।


सत्यापन के दौरान अधिकांश भूमि परती पाई गई, जबकि कुछ खेतों में सरसों, मटर, आलू और चना जैसी वैध फसलों की खेती देखी गई।

अभियान के तहत चौका पुलिस द्वारा ग्रामीणों को अफीम की अवैध खेती और इसके दुष्परिणामों को लेकर जागरूक भी किया गया।



थाना प्रभारी सोनू कुमार एवं एसएसबी अधिकारियों ने ग्रामीणों को अफीम से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी और वैकल्पिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल और बच्चों को पुस्तक, कलम एवं चॉकलेट का वितरण किया गया।

चौका पुलिस का यह अभियान नशा मुक्त समाज की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।”

नालसा के नशा मुक्त भारत योजना–2025 के तहत चलाया गया जन जागरूकता अभियान

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका की ओर से नालसा के नशा मुक्त भारत योजना - 2025 के तहत जन जागरूकता को लेकर साप्ताहिक अभियान चलाया जा रहा है। डालसा अध्यक्ष सह पीडीजे, सुधांशु कुमार शशि एवं सचिव, उत्तम सागर राणा के निर्देश के आलोक में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स द्वारा गैर सरकारी संगठनों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता तथा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर नशा मुक्त भारत को लेकर सघन अभियान चलाया जा रहा है। जनसंपर्क कर लोगों को नशे की प्रारंभिक रोकथाम, परामर्श तथा पुनर्वास के बारे में जागरूक किया तथा युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे की लत से दूर रहने हेतु सही जानकारी और मार्गदर्शन दिया एवं कहा कि भविष्य की पीढ़ी को सुरक्षित, स्वस्थ एवं सकारात्मक दिशा देने के लिए समाज के सभी वर्गों को जागरूक होना आवश्यक है। आगे बताते चले कि दुमका शहर के कानुपाडा में पैरा लीगल वोलेंटियर्स की टीम ने "जीवन को हाँ, नशे को ना" संदेश के साथ लोगों को नशा छोड़कर स्वस्थ जीवन जीने के बारे में जागरूक किया, जिसमें युवाओं एवं आम नागरिकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और नशे के खिलाफ एकजुटता का परिचय दिया। पारा लीगल वॉलिंटियर्स द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग के शिकार लोगों उनके परिवार और समाज की मदद के लिए राष्ट्रीय टोल फ्री नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446 एवं नशा मुक्ति के आधिकारिक वेबसाइट के बारे में विस्तृत जानकारी दिया तथा नशाखोरी के शिकार लोगों की मदद के लिए 24x7 राष्ट्रीय टोल फ्री नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर 1800-11-0031 के बारे में समझाया। 





Joe Root ने शतक ठोककर तोड़ा रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड, निशाने पर अब सचिन तेंदुलकर का कीर्तिमान*

एशेज सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में जो रूट ने शानदार शतकीय पारी खेलकर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग की एक मामले में बराबरी कर ली है। ये शतक उनके टेस्ट करियर का 41वां शतक रहा। इस तरह वह स्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पोंटिंग के साथ संयुक्त रूप से तीसरा बैटर बन गए हैं।



बेंगलुरु: रथ यात्रा पर पत्थरबाजी, भक्तों ने पुलिस स्टेशन के बाहर किया प्रदर्शन; FIR दर्ज

बेंगलुरु के जगजीवन राम नगर में ओम शक्ति मंदिर की शोभायात्रा के दौरान रथ खींच रहे भक्तों पर कथित तौर पर पत्थर फेंके गए, जिसमें दो बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद भक्तों ने जगजीवन राम नगर पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।



Breaking