Advertisement

Advertisement

Advertisement

बुधवार, 7 जनवरी 2026

चौका थाना क्षेत्र में अफीम की खेती के खिलाफ सघन अभियान, ड्रोन से हुआ खेतों का सत्यापन

“सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर चौका थाना क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया।

बुधवार को ग्राम तानिसोया, रंका और टुरू में चौका थाना पुलिस और एसएसबी मतकमडीह के जवानों ने संयुक्त रूप से खेतों का भौतिक निरीक्षण किया, वहीं ड्रोन के माध्यम से भी व्यापक सत्यापन किया गया।


सत्यापन के दौरान अधिकांश भूमि परती पाई गई, जबकि कुछ खेतों में सरसों, मटर, आलू और चना जैसी वैध फसलों की खेती देखी गई।

अभियान के तहत चौका पुलिस द्वारा ग्रामीणों को अफीम की अवैध खेती और इसके दुष्परिणामों को लेकर जागरूक भी किया गया।



थाना प्रभारी सोनू कुमार एवं एसएसबी अधिकारियों ने ग्रामीणों को अफीम से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी और वैकल्पिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल और बच्चों को पुस्तक, कलम एवं चॉकलेट का वितरण किया गया।

चौका पुलिस का यह अभियान नशा मुक्त समाज की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।”

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking