Advertisement

Advertisement

Advertisement

बुधवार, 7 जनवरी 2026

पुलिस केंद्र दुमका में पूरे उत्साह व हर्षोल्लास से मनाया गया प्रकृति पर्व सोहराय

 

बुधवार को पुलिस केंद्र दुमका में पूरे उत्साह व हर्षोल्लास से प्रकृति पर्व सोहराय मनाया गया| कार्यक्रम में सोहराय पर्व समिति पुलिस केंद्र दुमका के सदस्यों द्वारा अतिथियों एवं पत्रकारों को पुष्प गुच्छ एवं शोल देकर उनका परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) विजय कुमार महतो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (जरमुंडी)अमित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय एकुङ डुंगडुंग, पुलिस उपाधीक्षक आकाश भारद्वाज, पुलिस उपाधीक्षक अमित रविदास, परिचारी प्रवर रमेश कुमार मंडल, परिचारी पवन कुमार, परिचारी अभय सिंह, परिचारी मसांग हांसदा पुलिस केंद्र दुमका, पुलिस एसोसिएशन, पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित सभी सदस्य, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों ने लोगों के साथ परांपरागत तरीके से सोहराय पर्व मनाया।

मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने जिले वासियों को सोहराय पर्व की शुभकामनाएँ दी। 

परिचारी प्रवर ने कहा कि सोहराय पर्व प्रकृति का त्यौहार है। दुमका पुलिस परिवार हर वर्ष बड़े हर्ष उल्लास से यह पर मनाते आई है। सभी लोग सोहराय में झूम रहे हैं और एक साथ खुशियां मना रहे हैं। 



0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking