जमशेदपुर बिस्टुपुर के डीसी लाऊंज सौलून में असामाजिक तत्वों ने मचाया तांडव। जमकर तोड़ फोड़...सुचना मिलने पर बिस्टुपुर थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच में जुटी।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025
जमशेदपुर बिस्टुपुर के डीसी लाऊंज सौलून में असामाजिक तत्वों ने मचाया तांडव।
चाईबासा: सारंडा को सेंचुरी बनाने के फैसले का विरोध, ग्रामीणों ने निकाली आक्रोश रैली
चाईबासा: सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य (सेंचुरी) घोषित करने के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। मंगलवार को विभिन्न गांवों के सैकड़ों लोगों ने बैनर और तख्तियों के साथ सड़क पर उतरकर आक्रोश रैली निकाली। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सारंडा सेंचुरी बन गया, तो उनकी आजीविका पर संकट आ जाएगा और परंपरागत अधिकार समाप्त हो जाएंगे।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर इस फैसले को स्वीकार नहीं करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रस्ताव वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि उनकी बात नहीं मानी गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
बहरागोड़ा : सड़क दुर्घटना में बस तथा कार दर्दनाक हादसा........
जमशेदपुर : बिष्टुपुर में ड्यूटी के दौरान हादसे में होमगार्ड जवान की मौत
जमशेदपुर। बिष्टुपुर ट्रैफिक थाना में पदस्थापित होमगार्ड चालक जवान जवाहरलाल पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार ने जवान को टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल जवान को पहले टीएमएच लाया गया, जहां स्थिति नाजुक होने पर उन्हें रिम्स, रांची रेफर किया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
आज उनका पार्थिव शरीर जमशेदपुर लाया गया, जहां ट्रैफिक कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान ट्रैफिक डीएसपी, होमगार्ड कमांडेंट संतोष कुमार, ट्रैफिक व होमगार्ड के अन्य जवान उपस्थित रहे।
मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता के रूप में ₹10,000 अंतिम संस्कार के लिए और ₹2 लाख मुआवजे के रूप में होमगार्ड विभाग द्वारा प्रदान किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, अन्य जवानों की ओर से ₹25,000 की आर्थिक सहायता दी गई।
वहीं, अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि अनुकंपा के आधार पर मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
आदित्यपुर: बी.डी.एस. मॉल गेट पर मिला ट्रक ड्राइवर का शव, परिवार वालों ने चुप्पी साधी
सरायकेला। आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित बी.डी.एस. मॉल के मुख्य गेट पर मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक पास में खड़ी गाड़ी संख्या JH 05 AD 7620 (पंजाबी ट्रक) का चालक था, जो सोमवार रात से वहीं रुका हुआ था।
सुबह जब लोग मॉल के पास पहुंचे तो उन्होंने व्यक्ति को बेहोशी की हालत में पाया। नजदीक जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मृत्यु हो चुकी है। घटना की सूचना तत्काल आदित्यपुर थाना पुलिस को दी गई।
थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने की कोशिश की, हालांकि मृतक के परिजनों ने बिना कुछ बताए शव को एक ऑटो में रखकर अपने साथ ले गए। पुलिस ने परिवार से इस संबंध में थाने में लिखित आवेदन देने को कहा है।
वहीं, मीडिया द्वारा पूछे जाने पर पुलिस कर्मियों ने किसी भी टिप्पणी से परहेज़ किया। इस घटना के बाद मॉल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जमशेदपुर: वन्यजीव संरक्षण के संदेश के साथ संपन्न हुआ वन्यजीव सप्ताह समारोह
दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी में आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता में अनूप मिश्रा को मिला प्रथम पुरस्कार,फोटोग्राफी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
समारोह के दौरान दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी में आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का विषय "वन्यजीव एवं प्रकृति संरक्षण" रखा गया था। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले फोटो जर्नलिस्ट अनूप मिश्रा को ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मुख्य अतिथि परितोष उपाध्याय, आईएफएस, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव संरक्षक, झारखंड द्वारा प्रदान किया गया।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में नेतेशा, आईएफएस, मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), झारखंड उपस्थित रहीं। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने संबोधन में सतत विकास के लिए प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया और आमजन से वन्यजीव संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
इस अवसर पर डीएफओ सबा आलम अंसारी, रेंजर दिनेश चंद्रा, डॉ. सीमा रानी (बायोलॉजिस्ट सह शिक्षा अधिकारी, टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क) एवं डॉ. संजय कुमार महतो (क्यूरेटर) समेत कई अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, पर्यावरण प्रेमी एवं स्थानीय नागरिकों की भागीदारी देखी गई। सप्ताह भर चले इस समारोह का मुख्य उद्देश्य वन्यजीवों के संरक्षण एवं पर्यावरणीय संतुलन के प्रति समाज में चेतना फैलाना था।
सरायकेला-खरसावां : अवैध अफीम की खेती रोकने को लेकर चांडिल के हेसाकोचा में जन संवाद, किसानों को वैकल्पिक खेती अपनाने का संदेश
सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन द्वारा अवैध अफीम की खेती पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे Pre-Cultivation Drive के तहत चांडिल प्रखंड के हेसाकोचा पंचायत सचिवालय में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उपायुक्त, नितिश कुमार सिंह ने बताया अफीम की अवैध खेती समाज और युवाओं के लिए बेहद हानिकारक है। हम किसानों से अपील करते हैं कि वे वैकल्पिक खेती जैसे बागवानी, फल–सब्जी या खरीफ–रबी फसलों की ओर बढ़ें। प्रशासन हर संभव तकनीकी और योजनागत सहयोग प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य दंड देना नहीं, बल्कि जागरूकता और आजीविका संवर्धन के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।
उन्होंने महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी की सराहना की और कहा कि परिवर्तन की दिशा में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम है।
पुलिस अधीक्षक, मुकेश लुनायत ने बताया अवैध अफीम की खेती में शामिल पाए जाने पर 20 साल तक की सजा का प्रावधान है। पिछले वर्ष प्रशासनिक प्रयासों के बाद कई किसानों ने स्वयं अपनी अवैध फसलों को नष्ट किया था यह एक सकारात्मक पहल है।
इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और सरसों, चना, मटर सहित वैकल्पिक फसलों के बीजों का वितरण किया।
साथ ही चयनित लाभुकों के बीच मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, फूलो-झानो आशीर्वाद योजना, धोती-साड़ी वितरण योजना और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) जैसी योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की कि वे नशे की अवैध खेती से दूर रहकर वैकल्पिक खेती के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम बढ़ाएं।
चांडिल: भाजपा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में उमड़ा जनसैलाब, ‘स्वदेशी अपनाओ–भारत बनाओ’ के नारे से गूंजा
चांडिल में भारतीय जनता पार्टी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम में भारी जनसैलाब उमड़ा। मुनका स्मृति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि भारत अब स्वदेशी उत्पादन के बल पर दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में भारत ने पाकिस्तानी आतंकवादियों पर स्वदेशी शस्त्रों से स्ट्राइक कर यह साबित कर दिया कि देश अब आत्मनिर्भरता की राह पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
आदित्य साहु (राज्यसभा सांसद): स्वदेशी अपनाना ही सशक्त भारत की पहचान है। इस दीपावली में देशी दीये जलाएं, करंज तेल का उपयोग करें, ताकि गांव और कारीगरों को प्रोत्साहन मिले।
वहीं भाजपा नेता पप्पू वर्मा ने चांडिल–मानीकुई–कांड्रा सड़क की जर्जर स्थिति पर चिंता जताई और राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह सड़क ईचागढ़ विधानसभा की लाइफलाइन है, लेकिन अब तालाबनुमा गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।
भाजपा नेत्री अनिता पारित ने कहा कि ग्रामीण उत्पादों को प्राथमिकता देने से ही आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा। वहीं जिला उपाध्यक्ष मनोज महतो ने स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की मांग की।
मंच पर भाजपा झंडों और बैनरों के साथ उत्साही भीड़ स्वदेशी अपनाओ–भारत बनाओ लिखे पोस्टर और नारों की गूंज सभा स्थल पर मौजूद महिला कार्यकर्ताओं और समर्थकों की झलक
चांडिल में हुए इस आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में ‘स्वदेशी अपनाओ, भारत बनाओ’ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
सोमवार, 13 अक्टूबर 2025
श्रीनाथ विश्वविद्यालय में एनएसएस टीम के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
श्रीनाथ विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नारायणा हॉस्पिटल ब्लड सेंटर, जमशेदपुर के सहयोग से आयोजित किया गया था। इस पहल का उद्देश्य रक्तदान जैसे पवित्र कार्य के माध्यम से जीवन बचाने और छात्रों में करुणा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम की सफलता में एनएसएस छात्र स्वयंसेवकों का योगदान सराहनीय रहा, जिन्होंने इस कार्यक्रम के लिए मार्गदर्शन, व्यवस्था और जागरूकता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन पर शालिनी ओझा ने नारायणा अस्पताल ब्लड सेंटर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नियमित रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, जो अनगिनत जीवन बचा सकती है। यह कार्यक्रम एकता, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देते हुए संपन्न हुआ जिसने श्रीनाथ विश्वविद्यालय की सामाजिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त किया है।
गम्हरिया: कुड़मी को आदिवासी दर्जा देने के विरोध में आदिवासी समाज का उबाल
गम्हरिया में पारंपरिक हथियारों संग जताया आक्रोश, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
गम्हरिया (सरायकेला-खरसावां):
कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग के विरोध में सोमवार को पूरे झारखंड में आदिवासी समाज में उबाल देखा गया। इसी क्रम में गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में आदिवासी समुदाय के सैकड़ों पुरुष और महिलाएं पारंपरिक पोशाक एवं हरवे-हथियारों के साथ एकजुट हुए और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान “कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करना बंद करो” और “आदिवासी अधिकारों की रक्षा करो” जैसे नारे देर तक गूंजते रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कुड़मी समाज को किसी भी परिस्थिति में अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल नहीं किया जा सकता।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ संगठन राजनीतिक स्वार्थवश कुड़मी समाज को आदिवासी घोषित करने की साजिश रच रहे हैं, जो वास्तविक आदिवासी समुदायों की अस्मिता और अधिकारों पर सीधा प्रहार है। प्रदर्शन के उपरांत समुदाय के प्रतिनिधियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि केंद्र या राज्य सरकार ने कुड़मी समाज को आदिवासी दर्जा देने का प्रयास किया, तो आदिवासी समाज व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा।
अंचल अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर उनकी भावनाओं और आपत्तियों को जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
सरायकेला-खरसावां पुलिस ने अफीम की अवैध खेती रोकने के लिए चलाया प्री कल्टीवेशन ड्राइव
सरायकेला-खरसावां। वर्तमान फसलीय वर्ष में जिले में अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां पुलिस द्वारा प्री कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा ग्रामीण इलाकों में लोगों को अफीम की खेती से होने वाले दुष्प्रभावों और कानूनी परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
शनिवार को इस अभियान के तहत कुचाई थाना क्षेत्र के सेरेंगदा गांव, खरसावां थाना क्षेत्र के रामपुर गांव, ईचागढ़ थाना क्षेत्र के कुटाम गांव तथा दलभंगा ओपी क्षेत्र के दलभंगा बाजार में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।
इन ग्राम सभाओं में संबंधित थाना प्रभारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को स्थानीय भाषा में अफीम की खेती से जुड़ी कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।
अवसर पर पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों ने शपथ ली कि वे किसी भी परिस्थिति में अफीम की खेती नहीं करेंगे।
साथ ही, पुलिस ने ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक फसलों की खेती के लिए प्रेरित किया, ताकि आजीविका के साथ-साथ समाज में नशामुक्त वातावरण का निर्माण हो सके।
जिला पुलिस का कहना है कि इस तरह के जन-जागरूकता अभियानों से अफीम की अवैध खेती पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और ग्रामीणों को वैध व लाभकारी कृषि की ओर प्रोत्साहन मिलेगा।
खरसावां ::बड़गांव के पड़ियाबादी टोला के ग्रामीणों ने श्रमदान से किया सड़क का निर्माण
खरसावां :: भारत गणराज्य सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है, वहीं सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां प्रखण्ड अन्तर्गत बड़गांव के पड़ियाबादी टोला के ग्रामीण कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। उसमें से सबसे बड़ी समस्या सड़क की है। इस गाँव की सड़क नजदीकी गाँव गुराडीह से होकर गुजरने वाली मुख्य सड़क को जोड़ती है , जो आधा - अधूरा पड़ा है, जिसकी स्थिति भी काफी खराब है।
बता दें कि इस जर्जर व अधूरा सड़क की दूरी लगभग ढाई किलोमीटर है। उसमें से डेड किलोमीटर तक की सड़क का निर्माण वर्षों पूर्व कराया गया था ,जिसका पत्थर बाहर निकल चुके है, जिसपर ग्रामीणों को आना जाना करना काफी दिक्कत होती है। शेष एक किलोमीटर तक की सड़क विवादित होने के कारण सड़क निर्माण कार्य रुक गया था।बरसात के दिनों में विवादित सड़क के शेष भाग कीचड़मय रहता है। जहाँ ग्रामीण फिसल कर गिरते पड़ते आना जाना करते है।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण हेतु लगाए गुहार,अबतक नहीं हुआ समाधान :इस समस्या के समाधान के लिए यहाँ के ग्रामीणों ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री ,सांसद, विधायक जिलाध्यक्ष, जिला प्रशासन आदि से गुहार लगाकर थक चुके है, जिसका अबतक समाधान नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों ने अधूरे सड़क का निर्माण श्रमदान से करने का लिया संकल्प : रविवार को मजबुरन यहाँ के ग्रामीणों ने एक जुट होकर अधूरे सड़क को श्रमदान से पूरा करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने विवादित अधूरे सड़क को छोड़ दिया और इस अधूरे सड़क का दिशा बदल दिया। इसके साथ साथ ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया गया।
सड़क निर्माण कार्य का विधिवत उद्धघातन किया अश्वनी सिंहदेव :इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित गुराडीह के ग्रामप्रधान अश्वनी सिंहदेव ने नारियल फोड़कर विधिवत सड़क निर्माण कार्य का विधिवत उद्धघाटन किया और उन्होंने (पड़ियाबादी - गुराडीह ) सड़क निर्माण कार्य में हर संभव सहयोग करने की बात कही। आगे उन्होंने बताया कि वह (पड़ियाबादी - गुराडीह) सड़क निर्माण में जहाँ जरूरत पड़ा अपना निजी जमीन दान की है।
इधर, पड़ियाबादी टोला के ग्रामीणों ने अश्वनी सिंहदेव के नेक कार्य के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दी है।
सड़क के अभाव में पड़ियाबादी टोला के लोग पलायन को मजबूर
स्थानीय ग्रामीण ललित कुमार प्रधान एवं नंदी प्रधान ने बताया कि 60 परिवारों का बड़गांव टोला पड़ियाबादी की जनसंख्या लगभग 300 है। इसमें से 50 परिवार के लोग सड़क समस्या से ही गाँव से अन्यत्र पलायन को मजबूर है। शेष 10 परिवार के लोग मजबूरी में जीवन जापान कर रहे है उसमें से अधिक्तर वृद्ध लोग शामिल है।
श्रमदान में शामिल ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य पर श्रमदान में अश्वनी सिंहदेव,ललित कुमार प्रधान, नंदी प्रधान, लबिंद्र प्रधान, सपन प्रधान,जोगेन्द्र प्रधान, पवन प्रधान, हरि प्रधान , युधिष्ठिर प्रधान, भीम प्रधान, हीरालाल प्रधान,सत्यवान प्रधान,शिव प्रधान, कालीपद प्रधान,विशेश्वर् प्रधान, सुभाष प्रधान, अशोक प्रधान, भीम प्रधान, गौर प्रधान समेत कई ग्रामीण शामिल थे।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
खरसावां। खरसावां स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर सर्वप...
-
बहरागोड़ा संवाददाता{BAPI} बहरागोड़ा:-मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत धानघोरी में ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.जानकारी के म...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-बेबाशीष नायक बहरागोड़ा:-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गाडेय विधायक कल्पना सोरेन को बहरागोड़ा में जोरदार स्...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...