Advertisement

Advertisement

Advertisement

शनिवार, 10 जनवरी 2026

वरुण साहू के दोबारा रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष बनने पर धुर्वा के कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

रांची : वरुण साहू को पुनः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रांची महानगर का अध्यक्ष बनाए जाने पर आज धुर्वा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष वरुण साहू को फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि वरुण साहू के नेतृत्व में पार्टी को महानगर क्षेत्र में लगातार मजबूती मिली है और आगे भी संगठन विस्तार की दिशा में बेहतर कार्य होगा।



बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से दीपक सिंह राठौड़, अभय झा, शैलेश कुमार सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking