Advertisement

Advertisement

Advertisement

बुधवार, 10 सितंबर 2025

करिश्मा कपूर के बच्चों ने पिता की प्रॉपर्टी के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपने पिता संजय कपूर की संपत्ति में हिस्सेदारी के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। इसमें उन्होंने सौतेली मां प्रिया कपूर पर वसीयत बदलने का आरोप लगाया है।

संजय कपूर और करिश्मा कपूर के बच्चों (समायरा कपूर और कियान कपूर) ने इस याचिका में खुद को संजय कपूर का कानूनी उत्तराधिकारी होने के नाते हर संपत्ति में पांचवां हिस्सा देने की मांग की है। बता दें कि संजय कपूर अपने पीछे करीब 30 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति छोड़ गए हैं।

इस याचिका में कहा गया है कि उनकी सौतेली मां प्रिया ने संजय की वसीयत में जालसाजी की है। वादी पक्ष का कहना है कि उनके पिता की वसीयत कानूनी और वैध दस्तावेज नहीं है, बल्कि जाली है। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया है कि यही वजह है कि उनको वसीयत की मूल प्रति अभी तक दिखाई नहीं गई है और न ही उसकी कॉपी उन्हें दी गई है।







0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें