जमशेदपुर : दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान शहर का माहौल उस समय गरमा गया जब भुइयांडीह घाट पर राजनीतिक रंग चढ़ गया। विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे शिवशंकर सिंह के भाई राजेश सिंह उर्फ बम सिंह ने मूलचंद साहू पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने का गंभीर आरोप लगाया है।
राजेश सिंह ने सीतारामडेरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि विसर्जन के दौरान न केवल उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस घटना ने स्थानीय राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। लोग इसे आगामी चुनावी समीकरणों से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन ने माहौल को सामान्य बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें