सरायकेला:: गौड सेवा संघ का 36 वां स्थापना दिवस सरायकेला खरसावां जिला के राजनगर प्रखण्ड अन्तर्गत बड़ा सिजुलता पंचायत भवन में मनाया गया। कार्यक्रम का शुरुआत समाज के झंडोत्तलन के साथ किया गया।
इसके बाद भारत के दो महापुरुष महात्मा गाँधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी का जयंती मनाया गया। इस दौरान समाज के पदाधिकारिओं द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र पर श्रद्धा पूर्वक पुष्प अर्पित की गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती न केवल हमें अहिंसा और सच्चाई की राह पर चलने की याद दिलाती है, बल्कि शांति के पथ पर आगे बढ़ने को प्रेरित करती है। आगे उन्होंने गाँधी जी के आदर्शों व सिद्धांतों को समाज के लोगों को अपने जीवन में अमल करने की बात कही।
केंद्रीय सहसचिव नेबु महाकुड़ ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से हमें सादगी ईमांदारी राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा मिलता है। आगे उन्होंने समाज के लोगों को उनके आदर्शो को अपने जीवन में आत्मसात करने की बात कही।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष अशोक प्रधान ने दी जबकि मंच का संचालन जिला सचिव मुरलीधर प्रधान ने की।
स्व चतुर्भुज बारीक को दी गई श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के समापन सत्र में गौड सेवा संघ के पूर्व केंन्द्रीय अध्यक्ष स्व चतुर्भुज बारिक जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद उनके पुण्य आत्मा शांति के लिए 2 मिनट का मौन व्रत रखा गया। विदित हो कि स्व चतुर्भुज बारीक जी का हाल ही में देहांत हो गया। वह चाईबसा कोर्ट में एक अच्छे वकील थे। इसके साथ साथ वह गौड़ सेवा संघ के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष थे, जिन्होंने जनहित में कई कार्य किए है, जिन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।
मौके पर गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान, सह सचिव नेबू महाकुड़, जिलाध्यक्ष अशोक प्रधान,जिला सहसचिव मुरलीधर प्रधान,बड़ा सिजुलता ग्राम प्रधान अश्वनी महाकुड़,शरद चंद्र महाकुड़,बिष्णु महाकुड़,जेना प्रधान,श्यामल महाकुड़,परेश महाकुड़, मुरली महाकुड़, अरविन्द महाकुड,अंतर्यामी महाकुड़ ,नयन महाकुड़,शिवा महाकुड़, लवकूमार महाकुड़,प्रहलाद महाकुड,हरीश महाकुड़, विशाल बारिक, नरेश महाकुड़,जीत महाकुड़,मानस महाकुड़,प्रेम महाकुड़, अंकित बारिक समेत कई लोग उपस्थित थे।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें