Advertisement

Advertisement

Advertisement

शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025

राजनगर के राजड़ गांव में श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी ने किया दुर्गा पूजा व आंगनबाड़ी कार्यक्रम का आयोजन

राजनगर प्रखंड के ग्राम राजड़ में श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा विजयदशमी के बाद यानी एकादशी में धूमधाम से दुर्गा पूजा एवं आंगनबाड़ी का आयोजन किया गया। स्थापित 1942 को किया गया है।तालाब से लेकर मंदिर तक जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किये ।सभी श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि एवं रोग निवारण के लिए मन्नत मांगी।जो भक्त सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं मां उसे हर मनोकामनाएं पूरा करती है ।

भक्तों द्वारा माता को प्रसन्न करने के लिए अनेक प्रकार का करतब दिखाएं कोई भक्तों कांटों की सेज बनाकर सोए , नागफली कांटों पर , आग पर भी करतब दिखाये ,लेकिन दुर्गा मां कृपा से शरीर पर जख्म तो नहीं हुआ। दुर्गा मंदिर परिसर के सामने अंगुनमाड़ा के लिए अग्निकुंड बनाया गया , जिसकी लंबाई 10 फीट ,चौड़ाई 2 फीट ,गहराई 2 फीट था। पूजा अर्चना करने के बाद श्रद्धालु नंगे पांव दहकते अंगारों पर चले , लेकिन किसी के पांव में छाले तक नहीं हुआ। राजनगर प्रखंड के आसपास एवं दूरदराज से हजारों दर्शकगण देखने के लिए पहुंचे थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष - प्रमोद कुमार प्रधान , सचिव- उत्तम प्रधान , कोषाध्यक्ष - बलराम प्रधान ,सदस्यगण - बैजनाथ प्रधान , अर्जुन प्रधान, विजय प्रधान, मंटू सरदार ,कृष्णा प्रधान ,बीरबल प्रधान , बैद्यनाथ प्रधान, निमाई प्रधान , बलराम प्रधान,निहाल प्रधान एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रह।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking