Advertisement

Advertisement

Advertisement

बुधवार, 26 नवंबर 2025

बहरागोड़ा:-साकरा पंचायत भवन मे संविधान दिवस मनाया गया............

बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI 


बहरागोड़ा:साकरा पंचायत भवन में ग्राम सेवक मनीष उपाध्याय के सौजन्य से संविधान दिवस मनाया गया.इस मौके पर उपस्थित लोगों को संविधान दिवस के बारे में बताया गया। साथ ही इस विषय पर चर्चा किया गया। बताया की हर वर्ष 26 नवंबर के दिन देश में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 को ही देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया गया था। हालांकि इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था।भारतीय संविधान में सभी वर्गो के हितों के मद्देनज़र विस्तृत प्रावधानों को शामिल किया गया है। सर्वोच्च न्यायालय की विभिन्न व्याख्याओं के माध्यम से भी बदलती परिस्थितियों के अनुसार विभिन्न अधिकारों को इसमें सम्मिलित किया गया। 2015 से मनाया जा रहा है संविधान दिवस साल 2015 में डॉ. भीमराव अंबेडकर के 125 वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने इस दिवस को ‘संविधान दिवस’ के रूप में मनाने के फैसले को संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। हमारा संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है। देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, सरकार की भूमिका, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री की शक्तियों का वर्णन किया गया है। मौके पर उपस्थित साकरा मोवोलेजर - सुप्रिया पात्र वार्ड सदस्य सिटीकट जेना, विश्वरूप पात्र जलसहिया- मेरा साहू, मीरा रानी मुंडा, तापसी साहू, पिंकू नायक,सविता बेरा, सुलता साहू,ममता घोष JSLPS- बिना पात्र, लक्ष्मी प्रिया पाल, अनीता मुंडा, बिरजा लोहार, तोता वाला सेविका- पारुल प्रधान,अपेना पात्र, रीना साहू,चंदन पात्र

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking