Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

गुरुवार, 20 नवंबर 2025

खरसावां में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम की तैयारी पूरी, BDO ने दिए आवश्यक निर्देश

खरसावां प्रखंड मुख्यालय में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम की तैयारी लेकर प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक की गई इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए खरसावा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सरकार आपके द्वार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचना है इसीलिए सभी विभाग समय से अपने-अपने स्टॉल दस्तावेज एवं लाभार्थी सूची तैयार रखें। उन्होंने कहा कि हम जनता की सुविधा के लिए यह कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है और प्रशासन इसे पूरी तरह गंभीरता से संचालित करेगा। खरसावां प्रखंड में पंचायतवार कल से लगेगा सरकार आपके द्वार शिविर, खरसावा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में आगामी 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक पंचायतवार आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया जाएगा। 





बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकु, डॉ वीरांगना सिंकु, राजेश कुमार, एवं विभिन्न पंचायतों को मुखिया, सचिव, रोजगार सेवक व अंचल कर्मी उपस्थित थे। 







1 दिसंबर से 3 मार्च तक रद्द रहेंगी ये 24 ट्रेनें, कोहरे की वजह से रेलवे ने लिया फैसला

दिल्ली :-उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों और जिलों का तापमान तेजी से नीचे आ रहा है। भारतीय रेल भी ठंड के मौसम में कोहरे से निपटने के लिए अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गया है। इसी सिलसिले में भारतीय रेल के पूर्व मध्य रेलवे ने 1 दिसंबर से लेकर 3 मार्च तक के लिए कुल 24 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। पूर्व मध्य रेलवे ने कोहरे की वजह से रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट शेयर की है।

रद्द की गई 24 ट्रेनों की लिस्ट

1. ट्रेन नंबर- 14112, प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 1 दिसंबर, 2025 से 25 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

2. ट्रेन नंबर- 14111, मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस, 1 दिसंबर, 2025 से 25 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

3. ट्रेन नंबर- 22198, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-कोलकाता एक्सप्रेस, 5 दिसंबर, 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

4. ट्रेन नंबर- 22197, कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्सप्रेस, 7 दिसंबर, 2025 से 1 मार्च, 2026 तक रद्द रहेगी।

5. ट्रेन नंबर- 12327, हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस, 2 दिसंबर, 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

6. ट्रेन नंबर- 12328, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस, 3 दिसंबर, 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

7. ट्रेन नंबर- 14003, मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 6 दिसंबर, 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

8. ट्रेन नंबर- 14004, नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस, 4 दिसंबर, 2025 से 26 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

9. ट्रेन नंबर- 14523, बरौनी-अम्बाला हरिहर एक्सप्रेस, 4 दिसंबर, 2025 से 26 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

10. ट्रेन नंबर- 14524, अम्बाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस, 2 दिसंबर, 2025 से 24 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

11. ट्रेन नंबर- 14617, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, 3 दिसंबर, 2025 से 2 मार्च, 2026 तक रद्द रहेगी।

12. ट्रेन नंबर- 14618, अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस, 1 दिसंबर, 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

13. ट्रेन नंबर- 15903, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 1 दिसंबर, 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

14. ट्रेन नंबर- 15904, चंडीगढ-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 3 दिसंबर, 2025 से 1 मार्च, 2026 तक रद्द रहेगी।

15. ट्रेन नंबर- 15620, कामाख्या-गया एक्सप्रेस, 1 दिसंबर, 2025 से 23 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

16. ट्रेन नंबर- 15619, गया-कामाख्या एक्सप्रेस, 2 दिसंबर, 2025 से 24 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।  

17. ट्रेन नंबर- 15621, कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस, 4 दिसंबर, 2025 से 26 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

18. ट्रेन नंबर- 15622, आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस, 5 दिसंबर, 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

19. ट्रेन नंबर- 12873, हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस, 1 दिसंबर, 2025 से 26 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।

20. ट्रेन नंबर- 12874, आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस, 2 दिसंबर, 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी। 

21. ट्रेन नंबर- 22857, संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस, 1 दिसंबर, 2025 से 2 मार्च, 2026 तक रद्द रहेगी। 

22. ट्रेन नंबर- 22858, आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस, 2 दिसंबर, 2025 से 3 मार्च, 2026 तक रद्द रहेगी। 

23. ट्रेन नंबर- 18103, टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस, 1 दिसंबर, 2025 से 25 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी। 

24. ट्रेन नंबर- 18104, अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस, 3 दिसंबर, 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी। 

अगर आप भी 1 दिसंबर से लेकर 3 मार्च के बीच इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले हैं या प्लान बना रहे हैं तो आपको दूसरी ट्रेनों में विकल्प की तलाश करनी पड़ेगी। बताते चलें कि भारतीय रेल हर साल ठंड के मौसम में उत्तर भारत की कई ट्रेनों को कोहरे की वजह से कैंसिल कर देता है।

“संयुक्त शिक्षेतर कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नवनिर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन से की मुलाकात, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन”

 


आज दिनांक 20-11-2025 को  संयुक्त शिक्षेतर कर्मचारी संघ, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का एक प्रतिनिधि मंडल, जिसमें उपाध्यक्ष - श्री चैतन्य शिरोमणि, कार्यकारिणी सदस्य - श्री नारायण नाग, श्री रोहित विश्वकर्मा, श्री के प्रभाकर राव, श्री जय किशोर प्रसाद एवं श्री विष्णु पदो दाश, ने माननीय विधायक - श्री सोमेश सोरेन,  घाटशिला विधान सभा क्षेत्र से मिलकर उनको इस चुनाव जीतने  की हार्दिक बधाई दिया। संघ के उपाध्यक्ष ने माननीय विधायक महोदय को गुलदस्ता एवं शाल से सम्मानित कर कर्मचारियों के समस्याओं को उनके समक्ष रखा। माननीय विधायक महोदय ने समस्याओं की गंभीरता को समझते हुए अलग से इस विषय पर बात करने एवं इसका समाधान हेतु आश्वासन दिया।


श्री चैतन्य शिरोमणि 

उपाध्यक्ष 

शिक्षेकेतर कर्मचारी संघ

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय





ईचागढ़ बालू विवाद में नया मोड़, जेएलकेएम नेताओं ने थाना प्रभारी पर लगाया गंभीर आरोप, प्रेस वार्ता में उठी निष्पक्ष जांच की मांग

ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू ढुलाई को लेकर हुए विवाद और मारपीट प्रकरण में गिरफ्तार ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं जेएलकेएम नेता तरुण महतो सहित तीन सहयोगियों की गिरफ्तारी अब तूल पकड़ती जा रही है।इस मुद्दे को लेकर जिला जेएलकेएम अध्यक्ष दीपक महतो और तरुण महतो की पत्नी भानुमति महतो ने प्रेस वार्ता आयोजित कर थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडे पर गंभीर आरोप लगाए।प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी ने कथित रूप से बालू माफियाओं से सांठगांठ कर तरुण महतो को थाना परिसर के अंदर ही बेरहमी से पीटा, जैसे वह कोई “मोस्ट वांटेड अपराधी” हों।



नेताओं ने आरोप लगाया कि पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई एकतरफा रही,जेएलकेएम नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच, थाना प्रभारी पर कार्रवाई और अवैध बालू ढुलाई पर रोक की मांग की है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा।











आदित्यपुर: कंपनी कर्मी की संदिग्ध मौत पर बवाल, मुआवज़े की मांग को लेकर परिजनों व जेएमएम का धरना जारी

आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-4 स्थित सिद्धार्थ फोर्ज कंपनी में 38 वर्षीय प्रेमचंद गोप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के पदाधिकारियों ने कंपनी गेट के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी मृतक के परिजनों को उचित मुआवज़ा और कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।परिजनों का आरोप है कि घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे हुई, लेकिन लगभग 22 घंटे देर से उन्हें मौत की सूचना दी गई। इससे कंपनी प्रबंधन की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। 






वहीं कंपनी के सुपरवाइज़र ने दावा किया कि प्रेमचंद गोप कंपनी परिसर के बाहर नाले में डूबे हुए मिले थे। उन्हें तत्काल टाटा मैन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। झामुमो नेताओं ने कहा कि कंपनी में हुई दुर्घटना को कंपनी प्रबंधन द्वारा बाहर में हुई दुर्घटना का रूप दिया जा रहा है,वे परिजनों के साथ तब तक आंदोलन जारी रखेंगे, जब तक मृतक परिवार को मुआवज़ा और न्याय नहीं मिल जाता। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।कंपनी पर लापरवाही के आरोपों और सूचना में देरी को लेकर मामला गर्माता जा रहा है। प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।









चाईबासा: कोल्हान के जंगलों में नई दस्तक, ये बोल गई DGP तदाशा मिश्रा

झारखंड: चाईबासा की देहरी पर बुधवार की दोपहर एक नई उम्मीद उतरी, DGP तदाशा मिश्रा टाटा कॉलेज मैदान के हेलीपैड पर उतरीं, सामने खड़े आला अधिकारियों की कतार, खिलते गुलदस्ते और सम्मान का औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर देकर DGP का जोरदार स्वागत किया गया। हेलीपैड से सीधा पुलिस कार्यालय के सभागार में एक-एक फाइल, एक-एक ऑपरेशन और जंगलों की हर धड़कन पर गहरी नजर डाली गई। मौके पर कोल्हान रेंज के DIG अनुरंजन किस्पोट्टा, DC चंदन कुमार, SP अमित रेणु और CRPF व कोबरा बटालियन के कमांडेंट पूरा दस्ता मौजूद था। DGP तदाशा मिश्रा की आवाज में दृढ़ता भी थी और अनुभव की चमक भी, DGP तदाशा मिश्रा ने कहा कि फील्ड में ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण होते हैं। पुलिस, फॉरेस्ट और सिविल एडमिनिस्ट्रेशन, इन तीनों की एकजुटता ही सफलता का मंत्र है। उन्होंने कहा कि मैं टीमवर्क में विश्वास रखती हूं। CRPF, कोबरा और झारखंड पुलिस के अनुभवी अधिकारी ही हमारी प्रणाली की असली ताकत हैं। लक्ष्य सिर्फ एक हर अभियान सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल हो। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले दिनों में अभियान और धारदार होंगे, जंगलों की वीरान रातों में भी सुरक्षा की लौ और उजली होगी और नक्सल उन्मूलन की दिशा में झारखंड एक निर्णायक कदम बढ़ायेगा।



आंध्र में बड़ी कामयाबी: मुठभेड़ में सात माओवादी ढेर, टॉप लीडर देवजी के भी मारे जाने की आशंका

और सात का हुआ खात्मा: आंध्र प्रदेश एजेंसी के मारेडुमिली वन क्षेत्र में बुधवार तड़के सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन महिलाओं समेत सात माओवादी मारे गये। जानकारी के मुताबिक सभी नक्सली छत्तीसगढ़ से आये थे और इनमें संगठन का टॉप लीडर देवजी भी हो सकता है। शवों को रामपचोदवरम अस्पताल भेजा गया है, सर्च ऑपरेशन जारी था। एपी इंटेलिजेंस के DG महेश चंद्र लड्डा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुये बताया कि मारे गये नक्सलियों में श्रीकाकुलम का माओवादी जोगाराव उर्फ टेक शंकर भी शामिल है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा “माओवादियों के लिए अब बेहतर है कि वे आत्मसमर्पण कर दें।” DG के मुताबिक 17 नवंबर से चल रहे बड़े ऑपरेशन में सुरक्षा बल पहले ही अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में छह माओवादी, जिसमें केंद्रीय समिति सदस्य हिडमा माडवी भी शामिल था, ढेर कर चुके हैं। साथ ही एनटीआर, कृष्णा, एलुरु, काकीनाडा और कोनासीमा जिलों में 50 माओवादी कैडर गिरफ्तार किये गये हैं, जिनमें विशेष क्षेत्रीय समिति, डिविजनल और प्लाटून स्तर के सदस्य शामिल हैं। भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुये हैं। मंगलवार की मुठभेड़ के बाद कुछ नक्सली जंगल में फरार हुये हैं उन्हें पकड़ने के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं।



मिर्जापुर: पूरे देश में मिर्जापुर जिले का बढ़ा गौरव

मिर्जापुर :जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार तथा पूर्व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन (वर्तमान में गोंडा की जिलाधिकारी) व वर्तमान मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार को नॉर्थ जोन में किए गए उनके विशेष कार्य के लिए देश में प्रथम स्थान आने पर राष्ट्रीय जल सम्मान से देश की महामहीम राष्ट्रपति द्वारा दिल्ली में आज सम्मानित किया गया। मिर्जापुर जिले को दो पुरस्कार मिले हैं।



रांची: झारखंड के सभी थानों में 31 दिसंबर तक लगेंगे CCTV कैमरे: सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

रांची: सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के पुलिस थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से सभी थानों में CCTV कैमरे लगाने के लिए राज्यों को सख्त निर्देश दिया है। आदेश के अनुपालन में झारखंड सरकार ने भी तैयारी तेज कर दी है। निर्देश के अनुसार राज्य के सभी थानों में 31 दिसंबर तक CCTV कैमरे लगाए जाने हैं।


अधिकारियों के मुताबिक, कैमरे लगने से थानों में होने वाली गतिविधियों की निगरानी आसान होगी और आम जनता का भरोसा भी बढ़ेगा। राज्य पुलिस मुख्यालय ने जिलों को आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता व इंस्टॉलेशन प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया है।

सूत्र बताते हैं कि कैमरों के संचालन और रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के लिए विशेष मॉनिटरिंग सेल भी बनाई जाएगी।

पटना: हिंदुस्तान अखबार में फीचर संपादक रहे हिंदी के चर्चित कथाकार उपन्यासकार अवधेश प्रीत का निधन

पटना :हिंदुस्तान अखबार में फीचर संपादक रहे हिंदी के चर्चित कथाकार उपन्यासकार अवधेश प्रीत का निधन हो गया। आज सुबह नौ बजे महेंद्रू रानी घाट स्थित अपने आवास में उन्होंने अंतिम सांस ली। 'न्यूज़ फास्ट' परिवार की ओर से उनको सादर नमन। उनके सानिध्य में वर्ष 1986-90 के समय मेरी अनगिनत फीचर दैनिक हिन्दुस्तान में प्रकाशित हुए थे।



Breaking