Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

रविवार, 11 जनवरी 2026

पुस्तकालय समिति की बैठक परिसदन, दुमका में संपन्न

 


दुमका परिसदन में पुस्तकालय समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में समिति के सदस्य शिकारीपाड़ा विधायक आलोक सोरेन एवं डुमरी विधायक जयराम महतो उपस्थित रहे। बैठक के दौरान एक-एक कर जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में पुस्तकालय समिति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए शिकारीपाड़ा विधायक आलोक सोरेन ने बताया कि पुस्तकालय सूचना एवं शिक्षा का बैकबोन है, जो आने वाली पीढ़ियों के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। जिले में संचालित सरकारी पुस्तकालयों की जानकारी दी गई। बताया गया कि जिले में स्टेट लाइब्रेरी संचालित है, जिसमें कुल 4,986 सदस्य पंजीकृत हैं। पुस्तकालय में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध है। मासिक शुल्क पुस्तक रहित सदस्यता के लिए ₹150 तथा पुस्तक सहित सदस्यता के लिए ₹250 निर्धारित है। पुस्तकालय में 188 लोगों के बैठने की क्षमता है तथा कुल 21,388 पुस्तकें विभिन्न विषयों पर उपलब्ध हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु भी पर्याप्त पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं।

शिकारीपाड़ा विधायक आलोक सोरेन ने सुझाव दिया कि पुस्तकालय में स्थानीय इतिहास (लोकल हिस्ट्री) से संबंधित पुस्तकों को भी शामिल किया जाए। बैठक में बताया गया कि जिले की विभिन्न पंचायतों में कुल 168 ज्ञान केंद्र संचालित हैं। इसके साथ ही बाल सुधार गृहों में भी बेहतर पुस्तकालय व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली पुस्तकें उपलब्ध कराई जा सकें। प्रत्येक विद्यालय में पुस्तकालय के लिए एक कक्ष अनिवार्य रूप से निर्धारित करने तथा पुस्तकालयों में फीडबैक व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया गया, जिससे पाठक अपनी राय दे सकें।

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि कम उम्र के युवक सड़क दुर्घटनाओं के अधिक शिकार हो रहे हैं।डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि हेलमेट नहीं होने की स्थिति में चालकों को हेलमेट खरीदने का अवसर दिया जाए तथा उसके बाद ही उन्हें जाने दिया जाए। सड़क सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने, पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा स्कूल एवं पुस्तकालय के आसपास किसी भी प्रकार की नशीली पदार्थ की दुकान नहीं रहने देने का निर्देश दिया गया। गाइडलाइंस के अनुरूप ही दुकानों का संचालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

कल्याण विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में विभिन्न कॉलेजों से संबद्ध कुल 35 छात्रावास संचालित हैं। पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि ठंड के मौसम के बाद पेयजल संकट उत्पन्न न हो, इसके लिए पूर्व से तैयारी सुनिश्चित की जाए।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। मनरेगा के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। बताया गया कि मनरेगा के तहत उन्नति कार्यक्रम संचालित है, जिसमें 100 दिन का कार्य पूर्ण कर चुके श्रमिकों को स्किल डेवलपमेंट हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में संचालित अस्पतालों की स्थिति की जानकारी दी गई। बताया गया कि मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के अंतर्गत वर्तमान में राशि उपलब्ध नहीं है, जिसके लिए मांग की गई है।

श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा संचालित “अपनार आतो कामी अभियान” के तहत श्रमिकों का निबंधन किया जा रहा है।

भवन निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि कल्याण विभाग के अंतर्गत 50-50 बेड के तीन छात्रावासों का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही तीन एफसीआई गोदामों का निर्माण भी प्रगति पर है।

बैठक में वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पथ निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा डीएमएफटी के तहत जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। केंद्र सरकार द्वारा जिले में संचालित योजनाओं, पीएम जनमन सहित अन्य केंद्रीय योजनाओं की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक  में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश दिया गया, ताकि आम जनता को अधिकतम लाभ मिल सके। 



पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती

 

पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संताल परगना दुमका की ओर से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, झामुमो के संस्थापक एवं झारखंड राज्य के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती बड़े श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। केंद्रीय अध्यक्ष असीम कुमार मंडल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन दुमका के बन्दरजोरी चौक स्थित कार्यालय में किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष असीम कुमार मंडल ने कहा कि झारखंड राज्य के प्रणेता गुरु जी ने आदिवासी, पिछड़े और वंचित समाज के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके आंदोलन और विचारों के कारण ही झारखंड अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय प्रधान महासचिव डॉ. अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि झारखंड राज्य के प्रणेता ने सामाजिक न्याय, समानता और स्वाभिमान की लड़ाई को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाए और सामाजिक एकता को मजबूत किया जाए, ताकि उनके सपनों का झारखंड बनाया जा सके।

महासचिव रंजीत जायसवाल ने कहा कि झारखंड राज्य के प्रणेता का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा उनके विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य करता रहेगा और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती से जारी रखेगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अशोक मंडल, कुणाल कुमार, रविंद्र मांझी, मुकेश मंडल, बसंत बैध, सुधाकर मंडल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। 





लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती पर सरदार पटेल चौक में श्रद्धासुमन अर्पण कार्यक्रम आयोजित

 

संदीप कुमार जय बमबम के नेतृत्व में देश के दो महान विभूतियों जिनमें सादगी के प्रतीक भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री जी को उनके पुण्यतिथि पर और झारखंड के आंदोलनकारी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की आवाज भूतपूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु श्रद्धैय शिबू सोरेन के जन्मजयंती पर सरदार पटेल चौक दुमका में सिविल सोसायटी, पटेल सेवा संघ और शहीद सरदार भागवत राउत विचार मंच, दुमका के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धासुमन अर्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सिविल सोसायटी दुमका के अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा,उपाध्यक्ष प्रेम केशरी,कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा, तीनों संगठनों के सचिव संदीप कुमार जय बमबम,भवानी शंकर प्रसाद,गजेन्द्र कुमार,आर एन मिश्रा, रवि कुमार गोलू,रोहित कुमार, लक्ष्मण यादव के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित हो कर श्रद्धासुमन अर्पण किया और उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। 



कोयला डंपिंग यार्ड हटाने की मांग को लेकर 25 जनवरी से आंदोलन होगा और तेज

 

उपराजधानी दुमका के रेलवे स्टेशन पर बने कोयला डंपिग यार्ड हटाने की मांग को लेकर विगत पांच वर्षों से चल रहा आंदोलन पच्चीस जनवरी से उग्र होगा। उक्त जानकारी रविवार को स्टेशन परिसर के निकट धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रवि शंकर मंडल दी। उन्होंने कहा कि सिर्फ रसिक पुर और आस पास के लोगों के लिए ही नहीं बल्कि संपूर्ण दुमका वासियों के लिए परेशानी का सबब बन चूकी इस समस्या को लेकर कोई गंभीर नहीं है। वहीं धरना प्रदर्शन कर रहे वरिष्ठ स्थानीय निवासी जगन्नाथ पंडित ने कहा कि उन लोगों की सिर्फ एक ही मांग है कि रेलवे प्रशासन और केंद्र सरकार अविलंब पहल करते हुए यहां से कोयला डंपिग यार्ड को स्थांतरित किया जाए। यहां बताते चलें कि कोयला साइडिंग के कारण पूरा दुमका रेलवे स्टेशन कोयले के मोटे डस्ट के कारण काला पड़ चूका है। जिससे कि सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि आस पास दर्जनों की संख्या में शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे हजारों की संख्या में छात्र छात्राओं के सेहत पर क्या असर डाल रहा होगा। साथ ही यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां बताते चलें कि रेलवे क्वाटर भी कोयला के डस्ट से भरा रहता है। इसलिए रेलवे स्टेशन पर कोयला रैक को हटाना जरूरी है। धरना प्रदर्शन में रवि मंडल के साथ अभय गुप्ता, संजय मंडल, मंजू गुप्ता , जगन्नाथ पंडित,मनोज कुमार, एन एन कुमार,सुमन मंडल,के साथ अन्य उपस्थित थे।



सरायकेला: झामुमो व्यवसाय मोर्चा ने गुरुजी शिबू सोरेन व शहीद सुनील महतो की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

सरायकेला-खरसावां : झामुमो व्यवसाय मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिहर लोहार के नेतृत्व में दिशूम गुरु झारखंड के सर्वमान्य नेता शिबू सोरेन की 82वीं एवं पूर्व सांसद वीर शहीद सुनील महतो की 60वीं जयंती के पावन अवसर पर बिरसा चौक, हरिहर मॉल हॉल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिहर लोहार ने कहा कि 11 जनवरी 1944 को गोला प्रखंड के नेमरा में जन्मे शिबू सोरेन झामुमो के संस्थापक, कई बार केंद्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री रह चुके थे। वे आदिवासी-मूलवासी, गरीब-गुरबा, किसान-मजदूरों के मसीहा थे और अलग राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाकर झारखंड राज्य निर्माण में उनका ऐतिहासिक योगदान रहा।



जिला उपाध्यक्ष भोला महंती ने कहा कि गुरुजी के आंदोलन से प्रेरित होकर सुनील महतो भी संघर्ष के पथ पर चले और पूरे झारखंड में पार्टी को मजबूत किया। वे गरीब-गुरबा की आवाज बनकर उनके हक-अधिकार के लिए लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।

नगर अध्यक्ष शम्भू आचार्य ने कहा कि दोनों नेताओं ने झारखंडियों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया और आज भी वे लोगों के दिलों में जीवित हैं। साहित्य-संस्कृति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश कबी ने कहा कि भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए दोनों नेता सदैव तत्पर रहते थे।

युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उमेश भोल ने युवाओं से अपील की कि वे दोनों नेताओं के संघर्ष और विचारों को जानें तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर बेहतर झारखंड निर्माण में योगदान दें। जिला सह सचिव सोमा पूर्ति ने कहा कि गुरुजी हमेशा झारखंडियों को नशे से दूर रहकर सामाजिक उत्थान की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे।

श्रद्धांजलि सभा के उपरांत सभी नेताओं ने बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम के दौरान करीब 200 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेमब्रम, नगर सचिव तपन कामिला, गणेश गागराई, श्रीधर सिंहदेव, विजय महतो, अमूल्य महतो, हरिपदो मुर्मू, राजेश मुंडरी, सामु किस्कू, निरेन सोरेन, हेमंत सिंह, जगबंधु आचार्य, अजय नंदी, कृष्णा राणा, रिकी पति, सूरज दास, आशीष सरदार, दलको डांगो, लखन देवगम, सुनील साहू, सुनील जामुदा, जितेन गोप, अनिरुद्ध परामानिक, विक्रम परामानिक, पापुन राना, राकेश कामिला सहित कई कार्यकर्ता एवं सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे।

अरका जैन यूनिवर्सिटी में डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, रेशमी टीनी टोट स्कूल ने मारी बाज़ी

 आदित्यपुर, 10 जनवरी: गम्हरिया स्थित अरका जैन यूनिवर्सिटी के कैंपस परिसर में शनिवार को आयोजित डांस प्रतियोगिता ‘आगाज’ का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आदित्यपुर स्थित रेशमी टीनी टोट स्कूल (रंजीत डांस एकेडमी) के बच्चों ने भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों और जजों का दिल जीत लिया।

बच्चों की शानदार प्रस्तुति से प्रभावित होकर अरका जैन यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने ग्रुप और ड्यूएट कैटेगरी में उन्हें विजेता घोषित किया। विजेताओं को 5 हजार रुपये का चेक एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इस ‘आगाज’ कार्यक्रम में कुल 10 ग्रुप और 10 ड्यूएट टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान आदित्यपुर के एस-टाइप स्थित रेशमी टीनी टोट प्ले स्कूल के बच्चों ने अपनी सशक्त नृत्य प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं और प्रतियोगिता में अपनी अलग पहचान बनाई।

आदित्यपुर में श्री बजरंगबली मंदिर का निर्माण युद्धस्तर पर, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने खुद संभाला मोर्चा

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 17 के इंद्रा नगर स्थित श्री बजरंगबली मंदिर का निर्माण कार्य इन दिनों युद्धस्तर पर किया जा रहा है। मंदिर का निर्माण कार्य कुछ दिनों से रुका हुआ था, जिसे अब सरायकेला-खरसावां बजरंग दल के संयोजक शानू सिंह एवं उनके कार्यकर्ताओं के सहयोग से दोबारा शुरू कराया गया है।





समाजसेवी शानू सिंह ने बताया कि मंदिर निर्माण में अधिक खर्च आने के कारण स्थानीय नागरिकों ने उनसे आग्रह किया था कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने मिलकर मंदिर निर्माण का कार्य फिर से प्रारंभ किया।





मजदूरों की कमी के चलते बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्वयं गिट्टी, ईंट और बालू उठाकर निर्माण कार्य में हाथ बंटाया। शानू सिंह ने बताया कि आज किसी भी स्थिति में ढलाई का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि निर्माण में और देरी न हो।

इस अवसर पर समाजसेवी सह बजरंग दल संयोजक शानू सिंह, गौरव मिश्रा, रवि, हेमंत, चिंटू रजक, साहिल, किशन सोना, गोपाल विभार, भटो सोना सहित कई स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और श्रमदान कर मंदिर निर्माण में सहयोग किया।











सरायकेला-खरसावां : नालसा डॉन स्कीम 2025 के तहत रीडिंगदा गांव में नशा मुक्ति व विधिक जागरूकता अभियान

सरायकेला-खरसावां : आज दिनांक 11 जनवरी 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां के आदेशानुसार PLV दिनेश कुम्भकार एवं हरी कुम्भकार द्वारा नालसा डॉन स्कीम 2025 के तहत रीडिंगदा गांव में नशा मुक्ति अभियान एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि वर्तमान समय में नशा समाज के लिए एक गंभीर समस्या बन चुका है। शराब, सिगरेट, तंबाकू, गांजा और अफीम जैसे नशीले पदार्थ न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करते हैं।

PLV द्वारा बताया गया कि नशे की लत व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता को कमजोर कर देती है और उसे गलत रास्ते पर ले जाती है। कई बार गरीब और युवा वर्ग अपनी कठिनाइयों से बचने के लिए नशे को सहारा मान लेते हैं। इसके पीछे सामाजिक तनाव, आर्थिक अस्थिरता, गरीबी, शहरीकरण, औद्योगीकरण, संयुक्त परिवारों का विघटन और अकेलापन जैसे कारण प्रमुख हैं। बदलती सामाजिक व्यवस्था और बढ़ती आकांक्षाएं भी नशे की प्रवृत्ति को बढ़ावा देती हैं।


ग्रामीणों को नशा छोड़ने के लाभों के बारे में भी जागरूक किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से —

परिवार में रिश्तों का सुधरना और विश्वास की वापसी,

समाज में सम्मान और जिम्मेदार नागरिक के रूप में पहचान,

आर्थिक स्थिति में सुधार, क्योंकि नशे पर होने वाला खर्च बचता है —

जैसे महत्वपूर्ण लाभ बताए गए।

कार्यक्रम में रीडिंगदा गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी से नशे से दूर रहने व दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई।







चक्रधरपुर: स्वर्गीय शिवरतन देवी की छठवीं पुण्यतिथि पर चक्रधरपुर में भावपूर्ण सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

चक्रधरपुर : स्वर्गीय शिवरतन देवी की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार की संध्या को एक भावनात्मक एवं कलात्मक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दिनकर शर्मा एवं अनुराग शर्मा के आवास पर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वर्गीय शिवरतन देवी की स्मृति को नमन करते हुए कला, संस्कृति और रंगमंच के माध्यम से सामाजिक संवेदनाओं को अभिव्यक्त करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय शिवरतन देवी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। मंच संचालन शीतल सुगन्धिनी बागे ने प्रभावशाली ढंग से किया। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ आद्वितीया साहा की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से हुआ।

इसके बाद रंगकर्मी दिनकर शर्मा द्वारा प्रस्तुत एकल नाट्य प्रस्तुति “डरा हुआ आदमी” ने दर्शकों को गहराई से सोचने पर विवश कर दिया। यह प्रस्तुति समाज में व्याप्त भय, असुरक्षा और मानसिक संघर्ष पर व्यंग्यात्मक प्रहार के रूप में सराही गई।

कार्यक्रम की सबसे सराहनीय प्रस्तुति “टिकटों का संघर्ष” रही, जिसे दर्शकों ने संध्या की श्रेष्ठ प्रस्तुति के रूप में खूब सराहा।



इस अवसर पर शहर के अनेक रंगमंच प्रेमी, बुद्धिजीवी तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कार्मेल स्कूल की सिस्टर्स मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। साथ ही उमाशंकर गिरी, प्रमोद भगेरिया, रणविजय सिंह, प्रतिभा विकास, उषा मिश्रा, श्रावण केजरीवाल, प्रशांत केजरीवाल, प्रशांति साहा समेत कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

वहीं चाईबासा से इप्टा के संस्थापक सदस्य तरुण मोहम्मद, सचिव संजय चौधरी, श्यामल दास, राजू प्रजापति सहित अनेक कला एवं थिएटर प्रेमियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भावनात्मक, संवेदनशील और कलात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। अंत में आयोजकों की ओर से सभी कलाकारों एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित दर्शकों ने कार्यक्रम को अत्यंत सराहनीय और स्मरणीय सांस्कृतिक संध्या बताया।














सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत पुरुनियाँ में मुंडा स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट, खेल के जरिए दिया गया यातायात नियमों का संदेश

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत जिला परिवहन विभाग, चाईबासा द्वारा सड़क सुरक्षा माह–2026 के अवसर पर खूंटपानी प्रखंड की पुरुनियाँ पंचायत में मुंडा स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण जनता को खेल और संस्कृति के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खरसावां विधानसभा के विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि आमतौर पर सड़क दुर्घटनाओं में मजबूत व्यक्ति कमजोर को दोषी ठहरा देता है, जबकि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को मिलकर सड़क सुरक्षा को मजबूत करना होगा और आज का यह आयोजन इसी सोच का प्रतीक है।

इस मौके पर खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने स्थानीय भाषा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हेलमेट नहीं पहनना, सीट बेल्ट न लगाना और नशे की हालत में वाहन चलाना दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने सभी से लापरवाही छोड़कर यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य यमुना तियू, गांव के मुंडा, मानकी, डाकवा, पंचायत के युवा, बुजुर्ग, किसान, विद्यार्थी और व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने सड़क सुरक्षा के प्रति सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया।

🔹 महिला वर्ग (4 टीमें):

🏆 विजेता: मध्य विद्यालय पुरुनियाँ

🥈 उपविजेता: प्लान इंडिया

विजेता एवं उपविजेता टीमों को प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, जिला परिषद सदस्य यमुना तियू, मानकी एवं मुंडाओं द्वारा ट्रॉफी एवं सहयोग राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं सभी मानकी-मुंडाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में गांव के युवाओं — सुमन होनहागा, हाथी होनहागा, सतीश होनहागा, कोकिल केसरी, विशाल केसरी, डेबरा होनहागा, छोटा होनहागा, जीवन होनहागा, जूनीराम पाड़ेया, कोलाय होनहागा सहित सभी ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





Breaking