झारखंड में फिर लौटेगा बारिश का दौर, शनिवार से बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी
झारखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जानकारी दी कि राज्य के विभिन्न जिलों में शनिवार से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
रांची में हल्की बूंदाबांदी शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहे। इस दौरान हल्की बारिश दर्ज की गई। पिछले 3-4 दिनों से लगातार हो रही वर्षा से लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ था, लेकिन अब मौसम में थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, शनिवार से फिर बारिश की वापसी हो सकती है।
पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा जिले में 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान लातेहार में 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सतर्क रहें। किसान और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग विशेष ध्यान दें। बारिश से सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं, इसलिए यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें