Advertisement

Advertisement

Advertisement

सोमवार, 3 नवंबर 2025

खरसावां पुलिस ने चलाई अवैध अफीम खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान

सरायकेला खरसावां पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर खरसावा थाना अंतर्गत नन्दूडीह गांव में रविवार को अवैध अफीम और पीस्ता को खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया।




इस अभियान का नेतृत्व खरसावा थाना प्रभारी गौरव कुमार ने किया, अभियान के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को अवैध अफीम और पीस्ता को खेती नहीं करने की सलाह दी गई, साथ ही डायल 112 सेवा के बारे में जानकारी दी गई, और ग्रामीणों के बीच चॉकलेट वितरण किया गया पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को वैकल्पिक खेती अपनाने के लिए भी प्रीत्साहित किया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाएं जा रहे इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों की अवैध गतिविधियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें वैकल्पिक रोजगार के साधन अपनाने के लिए प्रेरित करना है, स्थानीय भाषा में ग्रामीणों को अफीम की अवैध खेती के दुष्प्रभाव और कानूनी परिणामों को जानकारी दी गई, अधिकारियों ने उन्हें वैकल्पिक खेती और पशुपालन की अपनाने को सलाह दी। ग्रामीणों ने भी पुलिस के इस जन जागरूकता अभियान को सराहना की। 










 

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking