सरायकेला, चाईबासा ब्लड बैंक में थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजो को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाएं जाने के खुलासे के बाद पूरे राज्य में राजनीतिक तूफान मच गया है इसी मुद्दे पर सरायकेला में भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया भाजपा कार्यकर्ता ने स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाते हुए सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजा सिंह देव ने किया। उन्होंने कहा कि यह लापरवाही नहीं बल्कि मानवता के खिलाफ अपराध है जिसके लिए जिम्मेदारी लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
प्रदर्शन कारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ जल्दी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा भाजपा ने इस स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मनाक विफलता बताते हुए पूरे मामले को न्यायिक जांच की मांग की है। इस दौरान राजा सिंह देव, राकेश सिंह, मधु गोराई, राजकुमार सिंह, नगर अध्यक्ष बद्री दरोगा, सुमित चौधरी, बीजू दत्त, प्रशांत महतो, मुरली प्रधान, कमल नदी, अनीशा सिंह, पिंकी मोदक, सुनीता मिश्रा, संदीप महतो सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। सरायकेला खरसावां संवाददाता सुशील कुमार।











0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें