Advertisement

Advertisement

Advertisement

शुक्रवार, 14 नवंबर 2025

राँची: झारखंड के इन जिलों में कड़ाके की ठंड, अलर्ट जारी

राँची : पहाड़ों की सिहरन भरी हवा और उत्तरी शीत प्रवाह ने झारखंड में ठंड का आगाज कर दिया है। रांची मौसम विभाग ने राज्य के सात जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में 15 नवंबर तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, इन इलाकों में रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क सकता है, जिससे न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। गुमला फिलहाल 7.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला बन गया है। रांची में 10.7, खूंटी में 8.1 और लोहरदगा में 9.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में सुबह घना कोहरा दृश्यता घटा सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी से ड्राइव करने की सलाह दी गई है।



0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking