Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मंगलवार, 6 जनवरी 2026
Baharagoda : बहरागोड़ा स्वास्थ्य मेले में उमड़ी भीड़......
सरायकेला : छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन ने नववर्ष पर किया कलाकार मिलन सह वनभोज का आयोजन
सरायकेला। सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन की ओर से नववर्ष 2026 के अवसर पर “कलाकार मिलन सह वनभोज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलाकारों द्वारा माँ झुमकेश्वरी की प्रार्थना के साथ हुई, जिसके बाद पूरे वातावरण में कला और उत्सव का रंग बिखर गया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के संरक्षक सह कला विशेषज्ञ मनोज चौधरी ने सभी कलाकारों को नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वर्ष 2026 विश्व-विख्यात सरायकेला छऊ कला एवं कलाकारों के उत्थान का वर्ष सिद्ध होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में कलाकारों के दिन अवश्य बहुरेंगे और छऊ कला को नई ऊँचाइयाँ मिलेंगी।
सरायकेला : बेरासी गांव में नशा मुक्ति को लेकर नुक्कड़ नाटक, ग्रामीणों को किया गया जागरूक
सरायकेला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरायकेला–खरसावां के निर्देशानुसार कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत बेरासी गांव में नशा मुक्ति एवं नशा रोकथाम को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि नशे की लत में फंसे लोग न केवल अपना जीवन बर्बाद करते हैं, बल्कि उनके परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वक्ताओं ने कहा कि नशे के खतरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है, विशेषकर बच्चों और युवाओं को इसके नुकसान के बारे में जानकारी देना समाज की जिम्मेदारी है।
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के कुड़मालि भाषा के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण संपन्न
चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के स्नातकोत्तर कुड़मालि भाषा सेमेस्टर–IV के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह भ्रमण विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सुभाष चंद्र महतो एवं शिक्षण सहायक संगीता महतो के नेतृत्व में झारखंड कुड़मालि भाषा विकास परिषद, राखा (आसनतलिया) तथा मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय, चक्रधरपुर में आयोजित किया गया।
शैक्षणिक भ्रमण की शुरुआत शहीद निर्मल महतो कुड़मि भवन सह झारखंड कुड़मालि भाषा विकास परिषद के मुख्य कार्यालय में स्थापित शहीद निर्मल महतो एवं अन्य झारखंड के महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कुड़मालि भाषा, साहित्य एवं संस्कृति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।
विद्यार्थियों के आगमन पर परिषद के संरक्षक गणेश्वर बँसरिआर एवं शंकरलाल बँसरिआर तथा परिषद के सचिव ओमप्रकाश बँसरिआर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कुड़मालि भाषा आंदोलन, साहित्यिक विकास एवं सांस्कृतिक संरक्षण से जुड़ी कई अहम जानकारियाँ साझा कीं। साथ ही परिषद द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की एक-एक प्रति विद्यार्थियों को भेंट स्वरूप प्रदान की गई।
भ्रमण के दूसरे चरण में विद्यार्थियों ने मधुसूदन महतो पब्लिक स्कूल परिसर में शिक्षा रत्न से सम्मानित स्वर्गीय श्याम सुंदर महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान विद्यालय के अध्यक्ष सह झारखंड कुड़मालि भाषा विकास परिषद के अध्यक्ष बलराज महतो ने विद्यार्थियों को कुड़मालि भाषा के शैक्षणिक एवं सामाजिक महत्व से अवगत कराया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा उपस्थित विद्वानों एवं अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात सभी विद्यार्थी विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुए। शैक्षणिक भ्रमण में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।
उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया जिला समाज कल्याण कार्यालय का औचक निरीक्षण, कर्मियों को सजग, उत्तरदायी व संवेदनशील रहकर दायित्व निर्वहन का निर्देश
उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने आज मंगलवार को समाहरणालय स्थित जिला समाज कल्याण कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सर्वप्रथम कार्यालय कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच की तथा स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहेंगे और कार्यालयीन कार्यों का निष्पादन समयबद्ध एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करेंगे।
इसके उपरांत उपायुक्त ने प्रत्येक लिपिक की कर्म पुस्तिका सहित आगत–निर्गत पंजी की जांच की। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार के पत्राचार को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्राप्त प्रत्येक चिट्ठी पर समय पर उचित कार्रवाई हो तथा की गई कार्रवाई का स्पष्ट विवरण कर्म पुस्तिका में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय में संधारित विभिन्न संचिकाओं का अवलोकन किया और संबंधित कर्मचारियों से संचिकाओं पर की गई प्रगति एवं कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। कई संचिकाओं में कार्य समय पर पूर्ण पाया गया, जबकि कुछ मामलों में पत्राचार लंबित पाए जाने पर उपायुक्त ने संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा।
उपायुक्त ने कार्यालय अंतर्गत संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र लाभुक तक समय पर पहुँचे। उपायुक्त ने सभी कर्मियों को कार्य के प्रति सजग, उत्तरदायी एवं संवेदनशील रहते हुए सरकारी दायित्वों के निर्वहन का निर्देश दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त, समाज कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।
बहरागोड़ा:-साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य सनत नायक उर्फ मधु का निधन, जॉन्डिस से जूझते हुए भुवनेश्वर के सोम अस्पताल में ली अंतिम सांस.......
चाईबासा: हाथी के हमले में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, क्षेत्र में अब तक 13 की गई जान
चाईबासा क्षेत्र में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती सोमवार रात करीब 10:30 बजे हाथी के हमले में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पिता, पुत्र और पुत्री शामिल हैं। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
घाटशिला: सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला में डॉ. नीत नयना ने कुलसचिव पद का कार्यभार संभाला
सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला (झारखंड) में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत डॉ. नीत नयना ने कुलसचिव के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार संभालने के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, शिक्षकगण, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुआ ने कहा कि डॉ. नीत नयना का समृद्ध शैक्षणिक, शोध एवं प्रशासनिक अनुभव विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उनके नेतृत्व में प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक पारदर्शी, अनुशासित तथा अकादमिक मूल्यों से प्रेरित होगी, जिससे शिक्षण गुणवत्ता को नई गति मिलेगी।
वहीं, कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने डॉ. नीत नयना को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय में नवाचार, अनुसंधान और उत्कृष्टता को सशक्त आधार प्राप्त होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके कुशल मार्गदर्शन में सोना देवी विश्वविद्यालय शिक्षा और शोध के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा।
डॉ. नीत नयना बायोटेक्नोलॉजी विषय की प्रतिष्ठित विदुषी हैं, जिनकी विशेषज्ञता पादप जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रही है। उन्होंने अपने अकादमिक करियर में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों में सक्रिय सहभागिता की है तथा अनेक शोध पत्र प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित किए हैं। उनके शोध और शैक्षणिक योगदान को व्यापक रूप से सराहा गया है।
सोमवार, 5 जनवरी 2026
15 हजार सैनिकों ने ली पोजीशन...' ट्रंप की वेनेजुएला पर एक और स्ट्राइक की चेतावनी
अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को उठवाने के 48 घंटे के भीतर एक और चेतावनी दी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला पर दूसरे संभावित मिलिट्री ऐक्शन की बात कही है. उन्होंने कहा कि अगर अंतरिम नेतृत्व अमेरिका की बात नहीं मानेगा तो एक और स्ट्राइक की जा सकती है. खबर है कि कैरेबियाई क्षेत्र यानी वेनेजुएला के बिल्कुल करीब अमेरिका के 15 हजार सैनिकों की टुकड़ी बिल्कुल अलर्ट मोड में रखी गई है. वह किसी भी समय ऐक्शन के लिए तैयार है. इधर, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उठवाने के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है.
दरिंदगी ऐसी की रूह कांप जाये
UP : यूपी के बुलंदशहर में इंसानियत शर्म से झुक गई। सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में छह साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं। पहले सामूहिक दुष्कर्म, फिर शोर मचाने पर गला घोंटकर हत्या और अंत में सबूत मिटाने के लिए तीसरी मंजिल से शव नीचे फेंक दिया गया। शाम को खेलते-खेलते लापता हुई बच्ची की तलाश जब खत्म हुई, तो खेत में पड़ा उसका लहूलुहान शव पूरे इलाके में चीख बनकर गूंज उठा। जांच में सामने आया कि दरिंदगी करने वाले राजू और वीरू कश्यप उसी मकान की ऊपरी मंजिल पर रहते थे। उनके कमरे से खून के धब्बे मिले और दोनों फरार हो गये। रात होते-होते पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपियों ने फायरिंग की, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हुये और मुठभेड़ के बाद दबोच लिये गये।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गुहियापाल पंचायत में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक चोरी क...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा: बहरागोड़ा कॉलेज की छात्रा सुष्मिता कुईला ने कोल्हान विश्वविद्यालय (सत्र 2019–21) में बंग...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...





































