दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित विश्व मुक्केबाजी कप 2025 में भारत की पांच शेरनियों ने अपने मुक्कों की धार से पांच स्वर्ण पदक झटककर इतिहास लिख दिया। चीनी ताइपे की जुआन यी गुओ के सामने रिंग में उतरते ही निकहत जरीन ने दिखा दिया अपना जलवा और भारत को पांचवां स्वर्ण दिलाया और स्टेडियम में “भारत माता की जय” की गूंज उठी। उज्बेकिस्तान की फोजिलोवा फारजोना को 5-0 की क्लीन स्वीप से हराकर मीनाक्षी हुड्डा ने गोल्ड मेडल झटक लिया। जीत के बाद वो बोली, “मैं अपने डिस्ट्रिक्ट कोच विजय हुड्डा का शुक्रिया अदा करती हूं।” हरियाणा की मिट्टी से निकली इस बेटी की सादगी और सम्मान की खुशबू थी। इटली की सिरीन चाराबी को 5-0 से रौंदते हुये प्रीति पवार ने भारत के स्वर्ण भंडार में एक और चमकदार पदक जोड़ दिया। जोकिरोवा अजीजा को 5-0 से पछाड़ते हुये अरुंधति चौधरी ने वो कर दिखाया जिसे देखने के लिये उनका पूरा कोटा-राजस्थान टीवी स्क्रीन से चिपका बैठा था। उनका हर पंच मरुधर की हवाओं जैसा तीखा, और शौर्य की कहानी जैसा अमर रहा। उज्बेकिस्तान की ओल्टिनोय को 5-0 से हराकर नूपुर शेओरन ने भारत को दिन का चौथा स्वर्ण दिया।
शुक्रवार, 21 नवंबर 2025
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...







0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें