बिहार: मोतिहारी जिले के दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गांव में शुक्रवार सुबह VIP यानी विकासशील इंसान पार्टी के नेता कामेश्वर सहनी की हत्या कर दी गई। वे नित्यक्रिया के बाद चापाकल पर मुंह धो रहे थे, तभी अज्ञात लोगों ने पीछे से गोली चला दी। तीन गोली लगने के बाद हमलावर ने उनकी कनपटी पर भी गोली मारी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
बढ़ गया है अपराधियों का हौसला : घटना की जानकारी मिलते ही नवनिर्वाचित नरकटिया विधायक विशाल शाह ने शोक जताया और निष्पक्ष जांच की मांग की। पूर्व मंत्री और आरजेडी के पूर्व विधायक डॉ. शमीम अहमद ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों का हौसला बढ़ गया है, वे गांव में घुसकर हत्या कर भाग गए।
जांच में जुटी पुलिस की टीमें: दरपा थानेदार अनीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर काम कर रही है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ा जाएगा। वीआईपी जिलाध्यक्ष अशोक सहनी ने बताया कि कामेश्वर सहनी पहले छौड़ादानो के प्रखंड अध्यक्ष थे और हाल ही में उन्हें रक्सौल जिला संगठन का प्रभारी बनाया गया था। उन्होंने हत्या पर नाराजगी जताई और अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी की मांग की।







0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें