Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

गुरुवार, 15 जनवरी 2026

चंडीगढ़ में गायों के शव मिलने से हड़कंप, तीन दिन से नहीं हुआ संस्कार; प्रशासक ने पोस्टमार्टम के दिए आदेश

 चंड़ीगढ़ के रायपुर कलां स्थित गोशाला के पास भारी संख्या में मृत गायों के मिलने से हड़कंप मच गया है। एक एनिमल संस्था ने वहां पहुंचकर इसका खुलासा किया और पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस मामले में पुलिस की तरफ से बताया गया कि गोशाला के पास ही गायों के संस्कार के लिए 'एनिमल कराकस इंसीनरेटर प्लांट' लगाई गई है, जो पिछले कई दिनों से खराब है।


आर्मी चीफ को खत और बदल गया इतिहास: कौन हैं लेडी कैडेट 001 प्रिया झिंगन, जिन्होंने महिलाओं के लिए खोले सेना के द्वार?

 यह कहानी है मेजर प्रिया झिंगन की, जिन्होंने 1992 में भारतीय सेना की पहली महिला कैडेट (नंबर 001) बनकर इतिहास रचा।_


कैसी है इमरान हाशमी की तस्करी- रिव्यू

अभिनेता इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज तस्करी- द स्मगलर्स वेब को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस सीरीज का रिव्यू क्या कहता है।_


IND vs NZ 2nd ODI: केएल राहुल के शतक पर डैरिल मिचेल ने फेरा पानी, न्‍यूजीलैंड ने जीत के साथ सीरीज में की वापसी

_भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 284 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में न्‍यूजीलैंड टीम ने डैरिल मिचेल के शतक की बदौलत 47.3 ओवर में टारगेट चेज कर 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। अब 3 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।_


कंपकंपाती ठंड और 12 रातें, पुआल पर सोते रहे मासूम अंश और अंशिका

रांची के धुर्वा इलाके से लापता हुए अंश और अंशिका के चेहरे पर मुस्कान लौटने में पूरे 12 दिन लगे। इन 12 दिनों में न जाने कितनी रातें ऐसी रहीं, जब दोनों मासूम पुआल के बिस्तर पर एक दूसरे से सटकर सोते रहे। उन्हें शायद यह भी ठीक से समझ नहीं था कि वे अपने घर से इतनी दूर कैसे आ गए। झारखंड पुलिस उन्हें ढूंढने के लिए कई राज्यों में छापेमारी कर रही थी। हर थाने, हर चौकी में उनकी तस्वीरें पहुंच चुकी थीं। इस बीच दो छोटे बच्चे रामगढ़ के एक स्लम इलाके में ऐसे रह रहे थे, जैसे किसी और की दुनिया में आ गए हों।

मम्मी पापा कहने की मजबूरी

सूर्या और उसकी पत्नी सोनम उर्फ सोनी बच्चों के साथ ऐसे घुलमिल गए थे कि अंश और अंशिका उन्हें मम्मी पापा कहने लगे। यह शब्द उनके मुंह से मजबूरी में निकले या आदत में, यह अब भी सवाल है। आसपास के लोगों को कभी शक नहीं हुआ, क्योंकि बच्चों की हंसी और खेल सब कुछ सामान्य दिख रहा था। जब दंपत्ति काम पर निकलता, तो दोनों बच्चे मकान मालकिन रोशन आरा के घर में खेलते रहते। रोशन आरा के लिए वे सिर्फ दो मासूम बच्चे थे, जिन्हें घर की छत मिली हुई थी।

हजार रुपये किराया और एक झूठी कहानी

रोशन आरा बताती हैं कि सूर्या ने खुद को बिहार के औरंगाबाद का निवासी बताया था। कहा था कि अतिक्रमण अभियान में घर टूट गया, सिर छुपाने की कोई जगह नहीं बची। बच्चों का चेहरा देखकर उन्होंने ज्यादा सवाल नहीं किए। हजार रुपये महीने के किराए पर कमरा दे दिया। उन्हें क्या पता था कि यह कमरा किसी और के बच्चों की कैदगाह बन जाएगा।

कमरे के अंदर छुपा एक और सच

जब रामगढ़ एसपी अजय कुमार पुलिस टीम के साथ उस कमरे में पहुंचे, तो तस्वीर बदल गई। पुआल बिछा हुआ था, वहीं बच्चे सोते थे। एक कोने में रखा सूटकेस खुला तो उसमें बच्ची के कपड़ों के साथ कई आधार कार्ड मिले। अलग अलग नाम, अलग पहचान। उस एक सूटकेस ने कहानी को और गहरा बना दिया।

मासूमियत बनाम साजिश

अंश और अंशिका को शायद इन कागजों, इन झूठी पहचान और इस भागदौड़ की कोई समझ नहीं थी। उनके लिए दुनिया वहीं थी, जहां शाम को सूर्या लौटता था और सोनम उन्हें गोद में उठा लेती थी। लेकिन पुलिस के लिए यह बच्चों को छुपाने की एक सोची समझी साजिश थी।

अब सुरक्षित हैं, पर सवाल बाकी हैं

आज अंश और अंशिका सुरक्षित हैं। पुलिस की निगरानी में हैं और धीरे धीरे अपने असली घर की ओर लौट रहे हैं। लेकिन कई सवाल अब भी हवा में हैं। इतने आधार कार्ड क्यों थे, बच्चों को क्यों छुपाया गया, और इस कहानी में कौन कौन शामिल था। इन सवालों के जवाब जांच में मिल जाएंगे। फिलहाल राहत सिर्फ इतनी है कि दो मासूम अब पुआल के बिस्तर पर नहीं, बल्कि सुरक्षा की छांव में सो रहे हैं।

पत्नी ने चार लाख में तय किया था पति की सांसों का सौदा, आशिक को दी थी सुपारी

राँची: रांची के सिल्ली इलाके में 7 जनवरी की वह शाम आम दिनों जैसी ही थी। सड़क किनारे चाउमिन की दुकान से उठती खुशबू लोगों को खींच रही थी। हराधन महतो रोज की तरह अपनी दुकान पर खड़े ग्राहकों को चाउमिन परोस रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह रोजमर्रा की जिंदगी अचानक खून और साजिश की कहानी में बदलने वाली है।

एक गोली और बदल गई पूरी जिंदगी

शाम के वक्त अचानक गोलियों की आवाज गूंजी। हराधन महतो जमीन पर गिर पड़े। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही अफरा-तफरी मच गई। खून से लथपथ हराधन को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दुकान, जो परिवार की रोजी-रोटी थी, उसी जगह अब खामोशी पसरी हुई है।

बीवी बनी सबसे बड़ी कड़ी

पुलिस जब जांच में जुटी तो शक की सुई घर के अंदर ही घूमने लगी। हराधन की पत्नी गंगा देवी के बयानों में बार-बार विरोधाभास सामने आ रहा था। धीरे-धीरे परतें खुलीं और जो सच सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया। जिस पत्नी से हराधन ने जीवन भर साथ निभाने की उम्मीद की थी, वही उसकी जान की दुश्मन बन गई।

प्रेम, लालच और हत्या की योजना

जांच में पता चला कि गंगा देवी का कंचन महतो से प्रेम संबंध था। दोनों ने मिलकर हराधन को रास्ते से हटाने की साजिश रची। चार लाख रुपये में पति की सांसों का सौदा तय हो गया। सुपारी की रकम गंगा देवी ने अपने आशिक कंचन महतो को दे दी। इसके बाद तमाड़ के रहने वाले सुनील और तारकेश्वर महतो को इस काम में शामिल किया गया। पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन हराधन कहां होंगे, कब दुकान पर रहेंगे, इसकी पूरी जानकारी गंगा देवी ने ही आरोपियों को दी थी।

पुलिस जांच ने खोले कई राज

रांची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित एसआईटी ने कड़ी पूछताछ की। कंचन महतो ने अपराध स्वीकार किया और पूरी साजिश का खुलासा किया। इसके बाद एक-एक कर सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। उनके पास से देसी कट्टा और जिंदा गोली भी बरामद हुई।

IND vs NZ 2nd ODI : हार गया भारत

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला न्यूज़ीलैंड ने 7 विकेट से जीत लिया। भारत के द्वारा दिए गए 285 रन का टारगेट चेज़ करती हुई कीवी टीम ने 47.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाए। कॉनवे 16, हेनरी 10 और विल यंग 87 रन बनाकर आउट हुए। डेरिल मिचेल 131 और ग्लेन फिलिप्स 32 रन बनाकर नाबाद रहे। यह न्यूज़ीलैंड का भारत में सबसे बड़ा रन चेज है।       


       हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप ने 1-1 विकेट लिए। सीरीज में दोनों देश 1-1 की बराबरी पर आ गए हैं। 18 जनवरी को इंदौर में आख़िरी और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा।

झारखंड में फिर बढ़ेगी ठंड, 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

 रांची  :  झारखंड में सोमवार को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक रहने वाली नहीं है। राज्य के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंच गया, हालांकि गुमला सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से तापमान में एकाएक गिरावट आने की संभावना है। विभाग ने चेतावनी दी है कि तापमान 4 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे राज्य में कड़ाके की ठंड और तेज शीतलहर का असर साफ तौर पर महसूस होगा। खासकर सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ने की आशंका है।

मौसम विभाग ने बताया है कि 13 जनवरी से 17 जनवरी तक झारखंड में जबरदस्त शीतलहर चलेगी। इस दौरान कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा और तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 13 जनवरी को रांची, खूंटी, पलामू, हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़ और सरायकेला-खरसावां में ठंड का असर ज्यादा रहने की संभावना है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 2 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

ठंड और शीतलहर को देखते हुए मौसम विभाग ने झारखंड के 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें रांची, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, रामगढ़, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, चतरा, गढ़वा और गुमला शामिल हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की है।

मकर संक्रांति पर बन्ना गुप्ता एवं सुधा गुप्ता ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ

 

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं श्रीमती सुधा गुप्ता ने कदमा स्थित अपने आवास पर पारंपरिक गुड़–चूड़ा एवं दही ग्रहण कर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एकता, सामाजिक समरसता एवं श्रम के सम्मान का प्रतीक है। यह पर्व समाज को आपस में जोड़ने तथा परंपराओं के संरक्षण का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति एवं टुसू परब जैसी लोक परंपराएँ हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव को दर्शाती हैं और जीवन की सादगी, सहयोग एवं आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करती हैं।

इस अवसर पर श्रीमती सुधा गुप्ता ने कामना की कि यह पावन पर्व राज्य के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, स्वास्थ्य, समृद्धि एवं सौहार्द की मिठास लेकर आए।




रामपुर चौक पर “रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” थीम पर चला सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

 


सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत गुरुवार को रामपुर चौक के समीप जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी, दुमका एवं मोटरयान निरीक्षक, दुमका के संयुक्त नेतृत्व में “रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” थीम पर आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों द्वारा सुरक्षित गति से वाहन चलाने, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी, दुमका एवं मोटरयान निरीक्षक दुमका द्वारा नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों में लगे प्रतिबंधित लाइट एवं प्रेशर हॉर्न को मौके पर ही हटवाया गया, जिससे सड़क पर चल रहे अन्य लोगों को होने वाली असुविधा को रोका जा सके। साथ ही जरूरतमंद वाहन चालकों को नि:शुल्क हेलमेट भी प्रदान किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि तेज रफ्तार सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है, जिसे नियंत्रित कर ही दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, जबकि नियमों का पालन जीवन की रक्षा करता है।

इस अवसर पर सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य, यातायात से जुड़े पदाधिकारी एवं कई समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में आम जनता से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि थोड़ी सी सावधानी, नियंत्रित गति और नियमों का पालन कर अनमोल जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है। 




Breaking