सरायकेला :कला अनंत है और यदि कला हृदय से भाव से जुड़ी हो तो स्वत: निखर जाती है। कुछ ऐसे ही कला का निखार सरायकेला कोर्ट की अधिवक्ता अंबिका चरण पाणी को पेंटिंग कला में झलकता है। पेशे से वकील अंबिका की वाटर पेंटिंग कलार को शकुंतलम शिखर सम्मान से नवाजा गया है। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित शकुंतलम कला संस्कृति मंच द्वारा बीते 10 से 25 नवंबर तक आयोजित की गई। राष्ट्रीय स्तर ऑनलाइन कला प्रदर्शनी प्रतियोगिता में अधिवक्ता अंबिका चरण पाणी के वाटर कलर से बनी दो पेंटिंग दर्पण सुंदरी और ग्रामीण व्यक्ति का चयन निर्णायक मंडली द्वारा शाकुंतलम शिखर सम्मान के लिए किया गया है। इसके लिए उन्हें पुरस्कार स्वरूप मोमेंटो और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। अंबिका चरण पाणी के पेंटिंग में झलकती है विशुद्ध ग्रामीण संस्कृति की झलक
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
गुरुवार, 4 दिसंबर 2025
सरायकेला : ग्रामीण व्यक्ति पेंटिंग को शाकुंतलम शिखर सम्मान से नवाजा गया, अधिवक्ता अंबिका की पेंटिंग को मिला सम्मान
बुधवार, 3 दिसंबर 2025
रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी प्रस्तुत करता है — साइक्लाथॉन 3.0! 🚴♀️
🚴♂️ रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी प्रस्तुत करता है — साइक्लाथॉन 3.0! 🚴♀️
समावेशन की ओर कदम • बदलाव की ओर पैडल • दिव्यांगजनों के लिए राइड
🔗 पंजीकरण लिंक:
https://shorturl.at/J2Jol
⭐ एक विशेष उद्देश्य के लिए साइकिल चलाएँ
इस वर्ष आपकी साइक्लिंग दिव्यांगजनों को आवश्यक मूवमेंट/मोबिलिटी एड्स उपलब्ध कराने में मदद करेगी।
क्योंकि हर पंजीकरण सिर्फ एक भागीदारी नहीं —
यह किसी के जीवन में गतिशीलता, सम्मान और आत्मनिर्भरता का उपहार है।
हम साइकिल प्रेमियों, फिटनेस उत्साहियों, परिवारों, छात्रों, पेशेवरों और समाजसेवियों को इस जन-हितकारी अभियान का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करते हैं
आइए, समावेशन के लिए एक साथ चलें।
📅 कार्यक्रम विवरण
कार्यक्रम: साइक्लाथॉन 3.0
तारीख: रविवार, 7 दिसंबर 2025
समय: सुबह 6:30 बजे (समागम) | 7:00 बजे (फ्लैग-ऑफ)
स्थान: लोयोला स्कूल पार्किंग ग्राउंड (बेलडीह क्लब के सामने)
पंजीकरण शुल्क: ₹599/-
🎁 सभी प्रतिभागियों को मिलेगा:
✔️ टी-शर्ट
✔️ मेडल
✔️ प्रमाणपत्र
✔️ नाश्ता
🔔 अभी पंजीकरण करें!
आपकी एक राइड किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है।
आइए, मिलकर परिवर्तन के पहिए आगे बढ़ाएँ। 🌟🚴♂️🚴♀️
Rotary Club of Jamshedpur Steel City presents — CYCLATHON 3.0! 🚴♀️ Ride for Inclusion • Ride for Impact • Ride for Divyaangs
🚴♂️ The Rotary Club of Jamshedpur Steel City presents — CYCLATHON 3.0! 🚴♀️
Registration Link here
👇
https://shorturl.at/J2Jol
Pedal for Special Cause:This year, we ride for Divyaangs & support Persons with Disabilities with essential mobility aids.
Each registration is not just a ride —
it’s a gift of mobility, dignity, and independence.
We invite all cyclists, fitness lovers, families, students, and community champions to join us and make a meaningful difference.
TOGETHER WE RIDE FOR INCLUSION
📅 Event Details
Event: Cyclathon 3.0
Date: Sunday, 7th Dec, 2025
Time: 6:30 am, assemble &
7:00 am flag off
Venue: Loyola School Parking Ground (Opp. Beldih Club)
Registration Fee: ₹599/-
🎁 All Participants Get:
T-shirt • Medal • Certificate • Snacks
🔔 REGISTER NOW!
Your ride can change someone’s life.
सरायकेला में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत, उपायुक्त ने जागरूकता रथ को किया रवाना
सरायकेला: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आज समाहरणालय परिसर से उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर जिले-भर में चलने वाले जन-जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की। रथ 03 से 23 दिसंबर तक गांव-गांव जाकर लोगों को बाल विवाह के नुकसान और कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी देगा। उपायुक्त ने इसी दौरान हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया, ताकि नागरिक बाल विवाह रोकने की सामाजिक जिम्मेदारी को समझें और उसे निभाएँ।उपायुक्त ने कहा कि बाल विवाह अभी भी समाज के कुछ हिस्सों में अज्ञानता के कारण जारी है, जबकि कानून इसे स्पष्ट रूप से प्रतिबंधित करता है।
उन्होंने बताया कि कम उम्र में विवाह और गर्भधारण से बालिकाओं के शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। जच्चा-बच्चा दोनों के जीवन पर जोखिम बढ़ जाता है, साथ ही मानसिक तनाव, शिक्षा में बाधा और समग्र विकास रुक जाता है।उन्होंने कहा कि यह कुप्रथा देश की जनसांख्यिकीय और विकास प्रक्रिया पर भी नकारात्मक असर डालती है।उपायुक्त ने जिलेवासियों से आग्रह किया कि वे बाल विवाह की किसी भी आशंका या घटना की सूचना तुरंत पंचायत प्रतिनिधियों या जिला प्रशासन को दें।
उन्होंने कहा कि “बाल विवाह रोकना सिर्फ प्रशासन की नहीं, हर नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है।”कानूनी नियम और दंड की जानकारी भी देगी जागरूकता रथ
जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को यह बताया जाएगा कि—
लड़के की विवाह न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
लड़की की विवाह न्यूनतम आयु : 18 वर्षइन प्रावधानों का उल्लंघन करने पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना, दो वर्ष तक की सजा या दोनों का प्रावधान है।
रथ बाल श्रम, बाल तस्करी, बाल शोषण और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी प्रसारित करेगा।अभियान की शुरुआत के मौके पर एसडीओ निवेदिता नियति, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
दुगनी विद्यालय में पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम: महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम और कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी
सरायकेला / पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार बुधवार को परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी के नेतृत्व में तथा महिला थाना प्रभारी SI कुमारी तिलोत्मा की उपस्थिति में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, दुगनी में महिला सुरक्षा एवं कानून जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.
ज़्यादा जानें: कार्यक्रम के दौरान पूजा कुमारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप हमारे समाज का भविष्य हैं. अपनी सुरक्षा, अधिकार और जिम्मेदारियों को समझना सबसे जरूरी है, किसी भी स्थिति में हिचकिचाएं नहीं, पुलिस हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार है. जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें.
इसके बाद छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों को महिला अपराध की रोकथाम, पॉक्सो एक्ट, महिलाओं के कानूनी अधिकार, साइबर सुरक्षा, नशा उन्मूलन, अवैध अफीम/गांजा की खेती पर कार्रवाई, डायल-112 की उपयोगिता तथा साइबर ठगी से बचाव हेतु टोल-फ्री नंबर 1930 के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई.
ज़्यादा जानें: वहीं, अधिकारियों ने सभी से अपील की कि किसी भी प्रकार की घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को तुरंत दें तथा सामुदायिक सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएँ. कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं सभी शिक्षकगण, ASI नंदिता बिरुआ, आरक्षी अनुराधा और आरक्षी अंजली मुर्मू उपस्थित रहीं.
भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई
सरायकेला चांडिल - नारायण आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल में आज भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती श्रद्धा, गरिमा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
एडवोकेट निखिल कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी, विनम्रता के प्रतीक और राष्ट्र सेवा के आदर्श पुरुष थे। उन्होंने कहा कि डॉ. प्रसाद का जीवन अनुशासन, त्याग और सादगी से परिपूर्ण था, जिसे today's youth को अपनाना चाहिए।
एडवोकेट निखिल जी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, और उन्हें डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के आदर्शों—ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति—से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे शांति राम महतो, प्रकाश महतो, शुभम साहू, संजीत महतो, पवन महतो, गौरव महतो, कृष्णा पद महतो, शशि प्रकाश महतो, आदि मौजूद रहे।
गुड़ाबांदा:-आंगनबाड़ी केंद्र घटिया निर्माण पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, काम रुकवाया........
बहरागोड़ा:-परुलिया प्लस टू उच्च विद्यालय ने मनाई अपनी 75 भी वर्षगांठ, मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत किये विधायक समीर महंती......
बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा पुलिस ने एंटी-क्राइम अभियान के तहत वाहन की जांच.........
जमशेदपुर: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनी रहेगी।
यह सरकार खत्म होने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे। उनसे पूछा गया था कि क्या झारखंड में सरकार बदल रही है। तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। इस पर आपका क्या कहना है। इसी सवाल का जवाब देते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि यह सब विपक्ष की चाल है। भाजपा के लोग अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन दिल्ली गए हैं। इसी को लेकर तरह-तरह की बातें चल रही हैं। कई बातें चल रही हैं। लेकिन, सारी बातें बेबुनियाद हैं। इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में सेक्युलर सरकार है। आम जनता ने सरकार को चुना है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ अफवाह फैला रही है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को अफवाहों का हेड मास्टर बताया। इरफान अंसारी ने कहा कि आदिवासी और ईसाई समुदाय ने कभी किसी के आगे हाथ नहीं फैलाया। उन्होंने कहा कि महा गठबंधन की सरकार विकास कर रही है। भाजपाइयों को यह बात अच्छी नहीं लग रही। इसीलिए वह अफवाह फैला रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अफवाह फैलाई जा रही है कि हेमंत सोरेन ने घुटने टेक दिए। लेकिन ऐसा नहीं है। हेमंत झुकने वाले नहीं हैं। वह झारखंडी हैं। इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा ने हेमंत सोरेन को जेल भेजा। अब आप बताइए तब हेमंत सोरेन नहीं झुके तो अब कैसे घुटने टेक देंगे।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गुहियापाल पंचायत में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक चोरी क...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा: बहरागोड़ा कॉलेज की छात्रा सुष्मिता कुईला ने कोल्हान विश्वविद्यालय (सत्र 2019–21) में बंग...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...


























