Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बुधवार, 12 नवंबर 2025

चांडिल प्रखंड के आंसनबनी में आग की भीषण घटना-आठ बकरियां, 20 मुर्गियां और घर का सारा सामान जलकर राख

सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल प्रखंड अंतर्गत आंसनबनी पंचायत के काली मंदिर के नीचे एक खटालनुमा घर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज़ी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा घर जलकर राख हो गया।




स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की। तत्पश्चात जमशेदपुर अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन दमकल की गाड़ी पहुंचने तक पूरा घर खाक में बदल चुका था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि अग्नि विभाग की गाड़ी आते-आते आधा से ज्यादा घर जलकर राख हो गया 

आग में घर के अंदर रखे पलंग, बिस्तर, कपड़े, चावल, दाल, आटा सहित जरूरी सामान पूरी तरह जल गए। साथ ही आठ बकरियां और लगभग 20 मुर्गियां भी आग की चपेट में आकर जल गईं। घर के भीतर रखी करीब ₹30,000 नकद राशि भी राख में बदल गई।

घटना में पीड़ित परिवार पूरी तरह बेघर हो गया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला विधवा है और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का गुज़ारा करती थी।

इस दुखद घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान प्रमोद उरांव और जामडीह निवासी रुपे माजी मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान ने बताया कि यह परिवार अत्यंत गरीब है और अब इनके पास खाने के लिए राशन तक नहीं बचा है। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत सामग्री और उचित मुआवजा दिया जाए ताकि वे अपने जीवनयापन को फिर से शुरू कर सकें।

पीड़िता ने बताया कि घटना के समय वह अपने मेहमान के घर गई हुई थी, तभी उसे खबर मिली कि उसके घर में आग लग गई है। जब तक वह पहुंची, तब तक सब कुछ जल चुका था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए त्वरित राहत व सहायता दी जाए, ताकि वे फिर से अपने जीवन को संभाल सकें।









सरायकेला: प्रथम अंतर्राष्ट्रीय महाली दिवस मनाया गया।

सरायकेला : प्रथम अंतराष्ट्रीय महाली आदिवासी दिवस बड़े धूम -धाम से आदित्यपुर मैदान में मनाया गया, पुरे कोल्हान समेत भारत के कई राज्य से लोग कार्यक्रम में पहुंचे।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.डीसी राम,राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा,महासचिव मनोरंजन महाली,समेत कमिटी के कई पदाधिकारी और कई मुख्य लोग कार्यक्रम में शिरकत किया और एक जूटता का परिचय दिया,सभी अतिथियों ने विस्तार से अपनी बातो को रखा। कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ पारंपरिक नृत्य भी किया।।






चाईबासा: 16 नवम्बर की आर्थिक नाकेबंदी को झामुमो का नैतिक समर्थन मिला : सांसद श्रीमती जोबा माझी

जबतक सांस चलेगी और मुंह में आवाज रहेगी तब तक आदिवासी मूलवासी की हक और अधिकार के लिए लड़ाई जारी रहेगी : जोबा माझी 


सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के मामले में झामुमो गंभीर है : झामुमो 

चाईबासा : कोल्हान पोड़ाहाट, सारंडा बचाओ समिति के आर्थिक नाकेबंदी को जिला झामुमो समिति की बैठक में नैतिक समर्थन देने का प्रस्ताव पारित किया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती जोबा माझी ने कहा कि सारंडा के आदिवासी मूलवासी को उजाड़ने नहीं दिया जाएगा। सारंडा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के पीछे भारत सरकार का षडयंत्र है। इसके पीछे उद्योग पतियों में गौतम अडानी की सारंडा में गिद्ध दृष्टी है। शहीद देवेंद्र माझी द्वारा बसाए गए गांव को हर कीमत पर उजाड़ने नहीं दिया जाएगा। सारंडा - कोल्हान में गांव को बसाने में देवेंद्र माझी समेत सैकड़ों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। ऐसी परिस्थिति में सारंडा को सेंचुरी के नाम से लोगों को बेदखल किया जाना हम बर्दास्त नहीं करेंगे। मेरी सांस जब तक चलेगी और मुंह में जब तक आवाज रहेगी, तब तक आदिवासी मूलवासी की हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते रहेंगे। सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के नाम पर की जा रही षडयंत्र को सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी। श्रीमती जोबा माझी ने कहा कि 16 नवम्बर को आयोजित आर्थिक नाकेबंदी पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण ढंग से होगी। बैठक में विधायक निरल पूरती, विधायक जगत माझी,भुवनेश्वर महतो, जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी, जिला उपाध्यक्ष दीपक प्रधान, सारंडा मानकी लागोड़ा देवगम, श्रीमती मोनिका बोईपाई, श्रीमती बसंती सुंडी, दिनेश चंद्र महतो, प्रेम मुंडारी, विश्वनाथ बाड़ा, चन्द्र मोहन बिरुवा, महेश चंद्र दास, कालटेन सिन्हा, सनातन पिंगुआ, अदना कांडुलना, अकबर खान, मोहम्मद मुजाहिद, सन्नी उरांव, मंजीत हसदा, जाने आलम, मन्नाराम कुदादा, प्रधान गोप, मंगल सिंह तीयू, जगदीश अल्ल्डा, सोंगा बुढ़िउली, जुंडिया सिंकू, रघुनाथ तीयू, ताराकांत सीजुई, कश्मीर काण्डेयांग, राजनरायन तुबिद, राजेश पिंगुआ, मंगल तुबिद, कुसु देवगम, मांगता सुरीन, नंदलाल सुरीन, बलभद्र जामुदा, विनय प्रधान, बंधना उरांव, बिकास गुप्ता, मनोज लागुरी, गोकुल चंद्र पिलाई, अनुज पूर्ति, मिथुन गगराई, सिरी गोप, सुनील लागुरी, रामो सिद्धू, कृष्णा टोपनो, बागी चंपिया, सुनील अंगारिया, माझी सुरीन, बीरबल पूर्ति, मनचूड़िया सिद्धू, दुर्गा चरण देवगम , रंजीत सोय, गुलियान चंपिया, मो0 तबारक खान, कूदा चंपिया, संदीप गुड़िया, रामेश्वर चांपिया, शोबन पूर्ति, दिलवर हुसैन, सागर महतो, सुनील बुड, सिमोन सुरीन, सुनिया बडिंग, बेसरा देवगम, ओड़िया देवगम, अश्वनी महतो समेत काफी संख्या कार्यकर्ता और नेतागण मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने की जबकि बैठक का संचालन झामुमो जिला सचिव राहुल आदित्य ने किया।






हजारीबाग: खेल के इतिहास में पहली बार झारखंड की बेटी दूसरी अंतर्राष्ट्रीय महिला कबड्डी वर्ल्ड कप में भाग लेगी

हजारीबाग (हुरहुरु) की बेटी राखी कुमारी को इंटरनेशनल कबड्डी तकनीकी पदाधिकारी के रूप में चयनित किया गया

राखी कुमारी, पिता श्री अशोक पासवान की पुत्री, हजारीबाग के हुरहुरु की निवासी हैं। वे राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी रह चुकी हैं और पिछले तीन सीज़न से प्रो कबड्डी लीग तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में उत्कृष्ट योगदान दे रही हैं।

अब राखी झारखंड की पहली महिला तकनीकी पदाधिकारी होंगी जो दूसरे वुमेन्स कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 (17 नवंबर से 24 नवंबर, बांग्लादेश) में हिस्सा लेंगी।

राखी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरु जी और समर्थकों को देते हुए कहा कि यह उनके विश्वास और सहयोग के बिना संभव नहीं था।

उन्होंने आईकेएफ के निदेशक तेजस्वी सिंह गहलोत, कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, चेयरमैन विपिन कुमार सिंह, तथा हजारीबाग के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

राखी ने कहा कि वह अनुशासनपूर्वक अपना कार्य करेंगी और राज्य एवं देश का नाम रोशन करेंगी। 

मुंबई: सनी देओल की टीम ने धर्मेंद्र की सेहत पर दिया बड़ा अपडेट

मुंबई से एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत में अब सुधार है। सनी देओल की टीम ने आधिकारिक बयान जारी करते हुये कहा है कि “धरम जी स्थिर हैं और धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। सभी से उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करने की अपील की जाती है।” धर्मेंद्र के परिवार के सदस्य लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। उनके पोते करण देओल और राजवीर देओल बीती शाम अस्पताल पहुंचे। करण की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वे थोड़े भावुक और चिंतित नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र के भतीजे अभय देओल भी अस्पताल पहुंच चुके हैं। वहीं, बॉबी देओल के करीबी मित्र निखिल द्विवेदी को भी धर्मेंद्र के जुहू स्थित घर के बाहर देखा गया। धर्मेंद्र की खराब सेहत के चलते धनुष-कृति सैनन की फिल्म “तेरे इश्क में” का प्रमोशनल इवेंट और हुमा कुरैशी की “दिल्ली क्राइम 3” की स्क्रीनिंग फिलहाल स्थगित कर दी गई है। इस बीच, अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने निधन की अफवाहों पर नाराजगी जताते हुये कहा “मैंने सुबह खबरें देखीं और परेशान हो गया। शुक्र है कि धरमजी बिल्कुल ठीक हैं। मरे उनके दुश्मन।” धर्मेंद्र के प्रशंसक अब सोशल मीडिया पर उनके लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। सभी की यही दुआ है कि हिंदी सिनेमा के इस “ही-मैन” को जल्द से जल्द घर लौटते देखा जाये।



पाकिस्तान: कोर्ट के बाहर 12 मा’रे गये

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मंगलवार की सुबह खौफ का साया उतर आया। जिला एवं सत्र अदालत के बाहर अचानक बड़ा धमाका हुआ, गर्जना, धुआं और चीखें, कुछ ही सेकंडों में सबकुछ बदल गया। धमाका इतना भयानक था कि आवाज छह किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धूल, धुआं और मलबे के बीच सिर्फ अफरातफरी थी। चीखों में गुम हो गये सवाल और सन्नाटे में बारूद की कराह गूंज उठी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस भयानक हादसे में अबतक 12 लोग मारे गये, कई बेतरह जख्मी हो गये।  धमाके के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया, बचाव दलों ने घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि जले हुये वाहन, मलबे के ढेर और लोगों की आंखों में सदमे की तस्वीरें।अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन प्रारंभिक जांच में इसे आतंकी हमला माना जा रहा है।



रिम्स रांची में हीमोफीलिया मरीजों का हंगामा, NGO पर सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप

राँची : झारखंड के विभिन्न जिलों से आए हीमोफीलिया मरीजों और उनके परिजनों ने मंगलवार को रिम्स (RIMS) रांची में विरोध प्रदर्शन किया. मरीजों ने आरोप लगाया कि रिम्स का हीमोफीलिया ट्रीटमेंट सेंटर (HTC), जो राज्य के सैकड़ों मरीजों के लिए जीवनरेखा माना जाता है, अब प्रशासनिक लापरवाही और निजी हस्तक्षेप का शिकार हो गया है.


मरीजों का कहना है कि यह केंद्र, जो नि:शुल्क और वैज्ञानिक इलाज के उद्देश्य से स्थापित किया गया था, अब Hemophilia Society, Ranchi Chapter के प्रभाव में है. आरोप है कि रिम्स की सरकारी इमारत और उपकरणों का उपयोग यह NGO अपने निजी कार्यालय की तरह कर रहा है. मरीजों ने बताया कि सरकारी संसाधनों से किए गए टेस्ट की रिपोर्टें सोसाइटी के लेटर हेड पर जारी की जा रही हैं, जिन पर रिम्स की मुहर लगी होती है. यह गंभीर अनियमितता है.









रांची : सीएम हेमंत ने गवर्नर गंगवार को दिया न्यौता

रांची में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को 15 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाले झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।


MSME विधेयक पर जताया आभार: मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर झारखंड विधानसभा द्वारा पारित “झारखंड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025” को मंजूरी देने के लिए राज्यपाल का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा।

मोरहाबादी में होगा मुख्य समारोह: 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।











अयोध्या: अयोध्या राम मंदिर लगभग तैयार, जानिए 25 नवंबर का खास पल

अयोध्या : ट्रस्ट के अनुसार, राम मंदिर का निर्माण अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। मुख्य गर्भगृह और शिखर पर अधिकांश कार्य लगभग पूरा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, 25 नवंबर को मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया जाएगा, जो इस ऐतिहासिक यात्रा का प्रतीक होगा। यह केवल मंदिर निर्माण की पूर्णता का संकेत नहीं, बल्कि अयोध्या से पूरे विश्व में आस्था, एकता और भारतीय संस्कृति का संदेश देगा।

अयोध्या में उत्सव जैसा माहौल, लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं दर्शन को राम मंदिर की नई तस्वीरें सामने आने के बाद अयोध्या में उत्सव जैसा माहौल बन गया है। लाखों श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। शहर में जय श्रीराम के जयकारे गूंज रहे हैं, हर ओर भक्ति और आनंद की लहर दौड़ गई है।

प्रधानमंत्री मोदी के संभावित आगमन की तैयारियां तेज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन और ट्रस्ट युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटे हैं। मंदिर परिसर में सुरक्षा, सफाई और सजावट के विशेष इंतज़ाम किए जा रहे हैं। पूरे शहर में भव्य तोरण, लाइटिंग और स्वागत द्वार लगाए जा रहे हैं, जिससे अयोध्या पूरी तरह उत्सवमय हो गई है।

झारखंड स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे, सीएम हेमंत सोरेन ने एलईडी प्रचार वाहनों को दिखाया हरी झंडी

रांची : झारखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर राज्यभर में रजत जयंती उत्सव की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची से एलईडी प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करेंगे।


ये प्रचार वाहन रांची, खूंटी और रामगढ़ जिलों में जनजागरूकता अभियान चलाएंगे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह उत्सव झारखंड की अस्मिता, संघर्ष और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने राज्यवासियों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर झारखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में योगदान दें।




Breaking